back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बजाज ग्रुप के इन स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी गिरावट, Bajaj Housing Finance भी लुढ़का

Bajaj Housing Finance के शेयर में लिस्ट होते ही तेजी देखी गई थी जबकि अब बजाज ग्रुप के तमाम शेयरों में गिरावट का दौर जारी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Bajaj Housing Finance IPO जैसे ही लिस्ट हुआ वैसे ही इसके शेयर में न सिर्फ तेजी देखी गई बल्कि अपर सर्किट भी लगा। 114 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद यह कंपनी 1,51,139 करोड़ रुपये के कैप के साथ सबसे वैल्यूबल कंपनी बन गई है। हालांकि आज शेयर में गिरावट देखी जा रही है। आज शेयर 161.40 के रेट पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही बजाज के दो अन्य शेयरों में भी करीब 41 फीसदी गिरावट की आशंका जताई जा रही है। बजाज ऑटो पर नकारात्मक रुख सामने आ रहा है। जबकि बजाज फाइनेंस को लेकर सकारात्मक रुख सामने आ रहा है।

बजाज ऑटो पर दिखा नकारात्मक रुख

CLSA ने इस स्टॉक के बारे में अपनी राय को नेगेटिव रखा है। इस ब्रोकरेज हाउस ने शेयर पर अंडरपरफोर्म की राय को ही रखते हुए इसके टारगेट प्राइस को घटाकर 7000 रुपये तक ला दिया है। CLSA ने अपनी राय व्यक्त करते हुए बताया कि कंपनी ने जो दो नयी बाइक बाजार में उतारी हैं वह कंपनी के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती हैं। इन सबके बावजूद कंपनी के सामने प्रीमियम बाइक्स को लेकर कॉम्पीटिशन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि जिसके कारण इसका ब्रोकरेज का व्यू संदेहास्पद माना जा रहा है।

बजाज फाइनेंस पर भी राय सामने आई

Morgan Staney ने शेयर की मंगलवार के क्लोजिंग रेट को देखते हुए 22 फीसदी का पॉजिटिव आउटलुक का अनुमान जताया है। इसपर Overweight की रेटिंग के साथ ब्रोकरेज की ओर से 9,000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि स्टैंडअलोन फाइनेंशियल्स पर फोकस बढ़ेगा. निकट समय में कंपनी और निवेशक कंसॉलिडेटेड मीट्रिक्स पर ही ज्यादा फोकस कर सकते हैं। ROE और EPS ग्रोथ के लिहाज से वैल्यूएशंस आकर्षक हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...