back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बजाज फाइनेंस ने तत्काल प्रभाव से एफडी पर ब्याज दरें बढ़रई

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। बजाज फिनसर्व की ऋण देने और निवेश करने वाली इकाई बजाज फाइनेंस ने 36 से 60 महीनों के बीच की अवधि के लिए अपने फिक्स्ड डिपोसिट (एफडी) कार्यक्रम पर ब्याज दरों में 10 आधार अंकों तक की वृद्धि की है। एक बयान में कहा गया है कि बजाज फाइनेंस की एफडी पर 5 करोड़ रुपये तक की संशोधित दरें बुधवार से प्रभावी हैं और यह फ्रेश डिपोसिट्स और रिनिवल्स जमा के नवीनीकरण पर लागू होंगी। संशोधन के बाद, 36 से 60 महीनों के बीच जमा राशि पर संचयी रिटर्न 7 प्रतिशत तक होगा। बयान में कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिक 0.25 प्रतिशत अधिक एफडी दरों का लाभ उठा सकते हैं, जो 44 महीनों के लिए 7.45 प्रतिशत का सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करेगा। दर में बदलाव वरिष्ठ नागरिकों को भी प्रभावित करता है, जो अब 36-60 महीने की अवधि के लिए 7.25 प्रतिशत प्रति वर्ष और 24-35 महीने की अवधि के लिए 6.65 प्रतिशत प्रति वर्ष तक कमा सकते हैं। बजाज फाइनेंस का मुख्यालय पुणे में है और यह देश भर में 50 मिलियन से अधिक ग्राहकों की सेवा कर रहा है। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵