back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एप्पल ने फोर्टनाइट को आईओएस पर वापस लिया, एपिक बनाम एप्पल का अंतिम फैसला बाकी -रिपोर्ट

सैन फ्रांसिस्को, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। टेक दिग्गज एपप्ल ने एपिक गेम्स को कहा है कि जब तक दोनों के बीच मुकदमे का फैसला नहीं हो जाता, तब तक वह फोर्टनाइट को आईओएस या मैकओएस ऐप स्टोर पर वापस नहीं आने देगा। एप्पल ने कहा, कि वह एपिक के डेवलपर प्रोग्राम खाते को जब तक जिला अदालत का फैसला अंतिम और गैर-अपील योग्य नहीं हो जाता है उसको बहाल करने पर विचार नहीं करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने पिछले साल अगस्त में आईओएस ऐप स्टोर से फार्टनाइट को हटा दिया, जब एपिक ने 30 प्रतिशत कटौती को बायपास करने के लिए वैकल्पिक भुगतान पद्धति को जोड़ा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यायाधीश ने एक स्थायी निषेधाज्ञा जारी की जिसमें ंएप्पल को ऐप स्टोर डेवलपर्स को उपयोगकर्ताओं को वैकल्पिक भुगतान प्रणालियों के लिए निर्देशित करने का निर्देश दिया गया। यह देखते हुए कि अदालत प्रणाली के विभिन्न स्तरों के माध्यम से अपीलों को हल करने में कितना समय लग सकता है, स्वीनी ने कहा कि मामला वास्तव में खत्म होने में पांच साल लग सकता हैं उन्होंने एप्पल पर अपनी बात से पीछे हटने का भी आरोप लगाया। एप्पल ने कहा है कि हम ऐप स्टोर में एपिक की वापसी का स्वागत करेंगे यदि वे सभी के समान नियमों से सहमत होगा। ट्विटर पर, स्वीनी ने पिछले गुरुवार को ऐप स्टोर के प्रमुख फिल शिलर को भेजे गए एक ईमेल को साझा किया, जिसमें कहा गया था कि एपिक उन नियमों का पालन करेगा। स्वीनी ने ईमेल में लिखा, हालांकि हम फोर्टनाइट वर्जन को अपडेट नहीं कर सकते हैं जो उपयोगकर्ताओं के पास अभी भी उनके आईओएस उपकरणों पर है, हमने एपिक भुगतान सर्वर-साइड को अक्षम किया है और अदालत के आदेश के अनुसार एप्पल को 6 मिलियन डॉलर का भुगतान किया है। उन्होंने कहा, एपिक वादा करता है कि जब भी और जहां भी हम एप्पल प्लेटफॉर्म पर उत्पाद जारी करेंगे, वह एप्पल के दिशानिदेशरें का पालन करेगा। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

खुशखबरी! 49 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, Apple की 50वीं सालगिरह सेल में मिल रहा शानदार ऑफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टेक दिग्गज Apple ने अपनी 50वीं सालगिरह के मौके पर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵