Lic Amritbal Policy: बच्चों की पढ़ाई के लिए अमृतबाल पॉलिसी लांच, जानिए पॉलिसी की खास बातें

Lic Amritbal Policy Launched : बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित अभिभावकों के लिए बेहद अच्छी खबर है। LIC ने अमृतबाल पॉलिसी की शुरुआत की है। यह पॉलिसी एक पर्सनल, सेविंग, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है।
एलआईसी की अमृतबाल पालिसी का पोस्टर।
एलआईसी की अमृतबाल पालिसी का पोस्टर।@LICIndiaForever एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ़्तार। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित अभिभावकों एवं परिजनों के लिए बेहद अच्छी खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अमृतबाल पॉलिसी की शुरुआत की है। यह पॉलिसी एक पर्सनल, सेविंग, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। यह विशेष कर बच्चों की उच्च शिक्षा और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त राशि रखने के लिए बनाई गई है। अमृतबाल पॉलिसी शुरुआत से पॉलिसी अवधि के अंत तक हर पॉलिसी वर्ष के अंत में 1000 की मूल राशि पर 80 रुपए प्रति हजार की दर से गारंटीड एडिशनल अमाउंट के जरिए कॉर्पस के संचय की फैसिलिटी देती है।

13 वर्ष तक के बच्चों के लिए पॉलिसी

अमृतबाल पॉलिसी के लिए प्रवेश की न्यूनतम आयु जन्म से 30 दिन और अधिकतम आयु 13 वर्ष होनी चाहिए। पॉलिसी मैच्योरिटी पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष की गारंटी देती है और मैच्योरिटी पर अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। न्यूनतम बीमा राशि 2 लाख रुपए है। अधिकतम मूल बीमा राशि के लिए सीमा नहीं है।

पॉलिसी अवधि में लोन भी ले सकेंगे

पॉलिसी की नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपैंट नेचर और शर्तों के अधीन पॉलिसी अवधि के दौरान लोन दिया जाएगा। बता दें, एलआईसी समय-समय पर लोगों की जरूरतों के मुताबिक नई-नई पॉलिसी लांच करती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in