नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वे आज (28 जनवरी) बारामती में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों से जुड़ी 5-6 अहम बैठकों में शामिल होने वाले थे। लेकिन रास्ते में उनका चार्टर्ड विमान गंभीर हादसे का शिकार हो गया। जिसमें उनका आकस्मिक निधन हो गया।
हादसा कैसे हुआ?
रिपोर्ट के मुताबिक, अजित पवार बारामती की ओर जा रहे थे तभी उनका विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान के टुकड़े-टुकड़े होकर बिखरे और धुआं उठता हुआ दिख रहा है। यह दृश्य बेहद भयावह दिख रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर और चिंता फैल गई।
घटना के बाद का माहौल
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से शुरू कर दिए। क्योंकि दुर्घटना के बाद विमान के कई हिस्से बिखर गए और दृश्य बेहद भयावह थे।
संतुलित डिजाइन इसे सुरक्षित उड़ान के लिहाज से बेहतर बनाता हैं
इस हादसे में इस्तेमाल किया गया विमान लियरजेट-45 था। यह Bombardier कंपनी द्वारा निर्मित एक प्रीमियम बिजनेस जेट है, जो आमतौर पर वीआईपी यात्रा, कॉर्पोरेट मूवमेंट और चार्टर फ्लाइट्स के लिए इस्तेमाल होता है। लियरजेट-45को इसकी तेज़ रफ्तार, आरामदायक केबिन और लंबी दूरी की क्षमता के लिए जाना जाता है।इसमें लगभग 8 यात्री आराम से बैठ सकते हैं, इसलिए यह निजी और प्रीमियम उड़ानों में काफी लोकप्रिय है।इस विमान में दो शक्तिशाली इंजन लगे होते हैं।यह लंबी दूरी तय करने में सक्षम है और उड़ान के दौरान स्थिरता बनाए रखता है।आधुनिक एवियोनिक्स और संतुलित डिजाइन इसे सुरक्षित उड़ान के लिहाज से बेहतर बनाते हैं।
कीमत और बाजार मूल्य
लियरजेट-45 की कीमत इस प्रकार बताई जाती है
नई कीमत (जब उत्पादन में था): लगभग 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (80 करोड़ रुपये)
उपयोग किए गए मॉडल की कीमत: आमतौर पर 2.5 से 4.5 मिलियन डॉलर
पुराने 2000s मॉडल: 9 लाख डॉलर से शुरू होकर 1.5 से 3 मिलियन डॉलर तक, 45XR संस्करण की कीमत इनमें से अधिक हो सकती है।
लियरजेट-45 का संचालन खर्च भी काफी ज्यादा माना जाता है
लियरजेट-45 का संचालन खर्च भी काफी उच्च माना जाता है। आमतौर पर इस विमान का वार्षिक परिचालन खर्च 6 से 8 लाख डॉलर के आसपास होता है। वहीं चार्टर के तौर पर इसकी कीमत लगभग 3,000 से 4,500 डॉलर प्रति घंटा के बीच होती है। यही वजह है कि Learjet-45 को प्रीमियम चार्टर सेगमेंट में गिना जाता है।हालांकि, दुर्घटना के बाद विमान के टुकड़े-टुकड़े होने और भयावह दृश्यों को देखते हुए यह घटना काफी गंभीर दिखाई दे रही है।




