back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Airtel यूजर्स की मौज! कंपनी 17 हजार वाले Perplexity Pro को फ्री में दे रही है, अपने फोन में ऐसे करें एक्टिवेट

एयरटेल कंपनी अपने सभी 36 करोड़ ग्राहकों को 12 महीने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्ट-अप के 17,000 रुपये मूल्य के पेरप्लेक्सिटी प्रो (Perplexity Pro) टूल को फ्री में दे रही है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने सभी 36 करोड़ यूजर्स की बल्‍ले-बल्‍ले कर दी है। एयरटेल कंपनी ने दिग्‍गज एआई कंपनी पेरप्लेक्सिटी (Perplexity) के साथ साझेदारी की है। इस मौके पर टेलीकॉम की एयरटेल कंपनी अपने सभी 36 करोड़ ग्राहकों को 12 महीने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्ट-अप के 17,000 रुपये मूल्य के पेरप्लेक्सिटी प्रो (Perplexity Pro) टूल फ्री में दे रही है। 

कंपनी ने यह जानकारी 17 जुलाई को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी है। कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसमें मोबाइल, वाईफाई और DTH सेवाओं के एयरटेल ग्राहक शामिल हैं, जो उपयोग की शर्तों के अधीन हैं।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि, पेरप्लेक्सिटी एक AI-संचालित सर्च और उत्तर इंजन है जो यूजर्स को बातचीत की भाषा में रियल टाइम में, सटीक और गहन शोध के आधार पर अपना रिएक्‍शन देता है। इसमें आगे कहा गया है कि यह टूल ग्राहक की खोज को वेब पेजों की सूची से आसानी से पढ़े जा सकने वाले उत्तर तक पहुंचाता है।

Airtel यूजर्स की हुई मौज

पेरप्लेक्सिटी प्रो सब्सक्रिप्शन में ग्राहकों को कई एडवांस फीचर (Advanced Features) मिलते हैं। इनमें डेली Pro सर्च, GPT 4.1 और क्लाउड जैसे एडवांस AI मॉडल का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसके अलावा, इसमें इमेज जनरेट, फाइल अपलोड और Perplexity Labs भी एयरटेल के यूजर्स फ्री में इस्तेमाल कर सकते है। 

कैसे मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन?

पेरप्लेक्सिटी प्रो के मुफ्त में सब्सक्रिप्शन के लिए Airtel यूजर्स को सबसे पहले एयरटेल थैंक्स ऐप (Airtel Thanks Apps) पर लॉग इन करना होगा। ऐप पर लॉग इन करने के बाद यूजर्स इस सब्सक्रिप्शन का फ्री में उनका लाथ ले सकते है। 

Perplexity क्या है?

पेरप्लेक्सिटी (Perplexity) एक AI पावर्ड टूल है। यह यूजर्स के पूछे गए सवालों का सही और सटीक उत्तर देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह AI मॉडल डीप रिसर्च के आधार पर यूजर्स के सवालों के जवाब देता है। 

Perplexity के प्रो वर्जन सब्सक्रिप्शन के साथ ग्राहकों को GPT 4.1 और क्लाउड जैसे एडवांस AI मॉडल का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इससे यूजर्स सवालों के जवाब के साथ-साथ AI से इमेज भी बना पाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

YouTube Premium Lite में नए फीचर जुड़े, यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम जैसा अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium Lite प्लान में नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स के लिए अनुभव और बेहतर बना दिया...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...