back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुशखबरी! खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट आई, खुदरा मंहगाई दर के बाद थोक मुद्रा दर भी लुढ़की

महंगाई के मोर्चे पर देश के आम उपभोक्‍ता को बड़ी राहत मिली है। खुदरा महंगाई दर के बाद अब थोक महंगाई दर में भी गिरावट आई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महंगाई के मोर्चे पर देश के आम उपभोक्‍ता को बड़ी राहत मिली है। खुदरा महंगाई दर के बाद अब थोक महंगाई दर में भी गिरावट आई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में थोक मूल्य आधारित महंगाई दर गिरकर 1.89 फीसदी पर आ गई। यह तीन महीने का निचला स्तर है। थोक महंगाई दर में गिरावट की मुख्य वजह खाने-पीने की चीजों, खासकर सब्जियों की कीमतों में नरमी रही। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। अक्टूबर 2024 में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति 2.36 प्रतिशत थी। नवंबर 2023 में यह 0.39 फीसदी थी। 

मुद्रास्फीति नवंबर में 2 प्रतिशत रही जबकि अक्टूबर में यह 1.50 प्रतिशत थी

खाद्य पदार्थ सस्ते होने से नवंबर में खाद्य मुद्रास्फीति की दर अक्टूबर के 13.54 प्रतिशत से घटकर 8.63 प्रतिशत हो गई। सब्जियों की महंगाई दर घटकर 28.57 फीसदी पर आ गई है, जबकि अक्टूबर में यह 63.04 फीसदी थी. हालांकि, नवंबर में आलू की महंगाई दर 82.79 फीसदी के ऊंचे स्तर पर रही, जबकि प्याज की महंगाई तेजी से घटकर 2.85 फीसदी पर आ गई। ईंधन और बिजली श्रेणी में मुद्रास्फीति अक्टूबर के 5.79 प्रतिशत के मुकाबले 5.83 प्रतिशत रही। विनिर्मित वस्तुओं की मुद्रास्फीति नवंबर में 2 प्रतिशत रही जबकि अक्टूबर में यह 1.50 प्रतिशत थी।

थोक मूल्य सूचकांक का क्या है मतलब?

इससे पहले खुदरा महंगाई दर में भी कमी आई थी। नवंबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 5.48 प्रतिशत पर आ गई। अक्टूबर में यह 6.21 फीसदी के स्तर पर थी। अक्टूबर में यह 10.87 फीसदी और नवंबर 2023 में 8.70 फीसदी थी। आपको बतादें कि यदि थोक कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहती हैं, तो उत्पादक इसका बोझ उपभोक्ताओं पर डाल देते हैं। भारत में दो तरह की महंगाई का रूप देखने को मिलता है, जिसमें से एक है खुदरा और दूसरा है थोक महंगाई का स्‍वरूप। खुदरा मुद्रास्फीति की दर आम उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान की जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है। इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) भी कहा जाता है। जबकि, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) का मतलब थोक बाजार में एक व्यापारी द्वारा दूसरे व्यापारी से ली जाने वाली कीमत है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Retail Inflation: महंगाई में बड़ी राहत! 8 साल में रिटेल इंफ्लेशन सबसे कम, आम आदमी की जेब पर घटा दबाव

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सितंबर 2025 में खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार कमी के चलते भारत की रिटेल इंफ्लेशन 1.54% पर आ...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...