Adani की कंपनी बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी बंदरगाह कंपनी, इतने हजार करोड़ का कर रही निवेश

Adani Group: अदाणी ग्रुप अपनी बंदरगाह कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनाने वाली है। इसके लिए ग्रुप 20 हजार करोड़ रुपए निवेश करने वाली है।
अडानी बंदरगाह, जिसके विस्तार की योजना बना रहा अडानी ग्रुप।
अडानी बंदरगाह, जिसके विस्तार की योजना बना रहा अडानी ग्रुप। @Adaniports एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अदाणी ग्रुप अपनी बंदरगाह कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनाने वाली है। इसके लिए ग्रुप 20 हजार करोड़ रुपए निवेश करने वाली है। इसके बाद बंदरगाह कार्गो की क्षमता 2030 तक चार गुना बढ़ाकर 1 अरब टीयू करने वाली है। अदाणी ग्रुप के उत्तराधिकारी और अदाणी पोर्ट्स एंड सेज के मुख्य कार्याधिकारी करण अदाणी का कहा है कि अच्छा स्थानीय साझेदार मिले और राजनीतिक एवं आर्थिक तौर पर स्थिर रहे तो ग्रुप किसी भी देश में बंदरगाह क्षेत्र में अधिग्रहण की संभावना तलाश लेगा।

जिन बंदरगाहों को सरकार चला रही, उसके अधिग्रहण की तैयारी

अदाणी ग्रुप ने साल की शुरुआत में इजरायल में हाइफा पोर्ट का 1.2 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया है। अब यह पूर्वी अफ्रीका (केन्या एवं तंजानिया), वियतनाम एवं भू-मध्यसागर इलाके में बंदरगाह का अधिग्रहण की संभावनाएं तलाश रहा है। अधिकारी ने कहा कि विदेशी बंदरगाहों के भारत से अच्छे व्यापारिक संबंध होने चाहिए। निवेश के लिहाज से उसकी घरेलू अर्थव्यवस्था भी मजबूत रहनी चाहिए। दुनिया में कई जगहों पर सरकारों द्वारा कुछ बंदरगाहों का संचालन किया जाता है। वे इसका निजीकरण करने की संभावनाएं टटोल रही हैं। हमारी नजर ऐसे बंदरगाहों पर है।

हाईफा पोर्ट के संचालन पर युद्ध का असर नहीं

अदाणी ने कहा कि हाईफा पोर्ट के संचालन पर हमास और इजरायल युद्ध का असर नहीं हुआ है। हम हाईफा में निवेश को लेकर आश्वस्त हैं। जब हमने हाईफा पोर्ट की जांच-पड़ताल की थी तो अनुमान लगाया कि कुछ अड़चनें आएंगी।इस समय बंदरगाह का संचालन हो रहा है। किसी तरह की समस्या की आगे भी आशंका नहीं है। फिलहाल अदाणी पोर्ट्स के सभी वॉल्यूम में हाईफा पोर्ट की हिस्सेदारी सिर्फ 3 फीसदी है। जब हम किसी देश में कारोबार के लिए जाते हैं तो कई चीजों को देखा जाता है, लेकिन राजनीतिक स्थिरता सबसे अहम है।

हर साल 5-6 हजार करोड़ निवेश की योजना

अदाणी ने कहा कि कंपनी क्षमता विस्तार पर हर साल 5 से 6 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी हर साल 7-8 हजार करोड़ रुपए की नकदी कमा रही है। इसका उपयोग विस्तार के लिए किया जाएगा। अदाणी ने कहा कि समूह ने विझिंजम में ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल शुरू किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in