back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प. बंगाल में एक ही उद्योग चला ‘माफिया उद्योग’ : पीएम मोदी (लीड 1)

खड़गपुर/कोलकाता/नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स)। मैं बंगाल के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि अब दीदी को लोकतंत्र को कुचलने नहीं दिया जाएगा। तृणमूल के वसूली गिरोहों, सिंडिकेट के कारण अनेक पुराने उद्योग बंद हो गए। यहां सिर्फ एक ही उद्योग चलने दिया गया है। वह है माफिया उद्योग। खड़गपुर की चुनावी रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर होते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ये बातें कहीं। खड़गपुर की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलिस और प्रशासन को भी याद रखना चाहिए कि संविधान और लोकतंत्र की मर्यादाओं से बड़ा कुछ नहीं होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ममता सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 10 साल में तृणमूल सरकार ने हर वो काम किया, जो यहां रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को रोकने वाला था। उन्होंने कहा कि सुबर्णरिखा नदी और कंसवती नदी में अवैध खनन के तार कहां से जुड़े हैं, ये यहां का बच्चा-बच्चा जानता है। बंगाल में भाजपा सरकार आने के बाद इन सभी पर सख्त कार्रवाई होगी और कानून का राज स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जनसंघ के जनक बंगाल के सपूत थे। इसलिए सही अर्थों में बंगाल की अपनी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के डीएनए में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार, विचार, व्यवहार और संस्कार है। सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील की है कि राज्य के लोग उन्हें एक बार सेवा का मौका दें। मोदी ने कहा कि बंगाल के लिए हमअपनी जान खपा देंगे। बंगाल में हम केवल कमल ही खिलाना नहीं चाहते हैं, बल्कि बंगाल के लोगों का भविष्य भी उज्ज्वल बनाना चाहते हैं। विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जहां-जहां राज्यों में भाजपा सरकारें हैं, वहां केंद्र और भाजपा की राज्य सरकार मिलकर डबल-इंजन की ताकत के साथ जनता-जनार्दन की सेवा में लगी हुई हैं। हम ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लेते हुए तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि आज दीदी, दस ‘ओन्गीकार’ की बात कर रही हैं। अरे दीदी, बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था। लेकिन आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए। आपने उन्हें 10 साल का भ्रष्टाचार दिया। आपने उन्हें 10 साल का कुशासन दिया। चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दीदी, विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं। आपने दीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपको दुर्नीति दी, आपके साथ विश्वासघात किया। हिन्दुस्थान समाचार/ब्रजेश/ प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

Kavita Krishnamurthy Birthday: 15,000 से भी ज्यादा गया गाना , जानें कैसा रहा सिंगर का करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कविता कृष्णमूर्ति भारतीय संगीत की बेहतरीन गायिकाओं में गिनी जाती हैं। उनका असली नाम शारदा कृष्णमूर्ति है, लेकिन वे कविता के...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...