back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

3 में से 2 भारतीयों को हर दिन 3 या अधिक परेशान करने वाले कॉल आते हैं – लोकलस*++++++++++++++++++++++++++++र्*ल

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। मंगलवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 64 फीसदी भारतवासियों को रोजाना तीन या इससे ज्यादा स्पैम कॉल आती हैं। एक स्वतंत्र सामुदायिक जुड़ाव और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, लोकलस*++++++++++++++++++++++++++++र्*ल की रिपोर्ट के अनुसार- भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) सूची में पंजीकृत 95 प्रतिशत मोबाइल ग्राहकों ने कहा कि उन्हें अभी भी उनके नंबर पर अवांछित और परेशान करने वाले फोन आते हैं। नए खाते, ऋण, बीमा और रियल एस्टेट ऑफर जैसी वित्तीय सेवाएं उन शीर्ष श्रेणियों में से हैं जहां भारतीयों को स्पैम कॉल प्राप्त होती हैं। इन निष्कर्षों से यह भी संकेत मिलता है कि भारतीय प्रमुख रूप से कॉल उठाकर और फिर या तो कॉल करने वाले को ब्लॉक कर देते हैं या फिर कॉल न करने के लिए कहते हैं। इनमें टियर- दो, तीन और चार शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल हैं। यह रिपोर्ट भारत के 377 जिलों में रहने वाले नागरिकों से 37,000 से अधिक प्रतिक्रियाओं के सर्वेक्षण पर आधारित थी। ट्राई को इन निष्कर्षों की रिपोर्ट करते हुए, लोकलस*++++++++++++++++++++++++++++र्*ल ने स्पैम फोन कॉलों के लिए दंड को लागू करने की सख्त आवश्यकता जताई और लोगों को ऐसी कॉल की रिपोर्ट करने में सक्षम बनाने की सलाह दी। इसमें कहा गया है कि ट्राई को मोबाइल सेवा प्रदाताओं की जवाबदेही तय करने में बहुत कुछ करने की जरूरत है, जो, यह जानने के बावजूद कि एक नंबर का इस्तेमाल स्पैम फोन कॉल करने के लिए किया जा रहा है, जब तक ऐसी गतिविधियों में शामिल लोग अपने बिलों का भुगतान कर रहे हैं तब तक कार्रवाई न करें। केवल जब इस तरह के अपराधों के नतीजे गंभीर होंगे, तो संस्थाएं और उनके कॉल करने वाले इस मामले को गंभीरता से लेंगे अन्यथा खतरा जारी रहेगा। –आईएएनएस पीजेएस/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle ने बड़े स्तर पर छंटनी (Oracle Layoff) करते हुए दुनिया भर में करीब 30 हजार...
spot_img

Latest Stories

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵