Budget 2024: 9 से 14 साल की लड़कियों को सरकार की तरफ से लगेगी सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाली HPV वैक्सीन

Budget 2024 Update: संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण दे रहीं हैं।
बजट भाषण से पहले राष्ट्रपति के साथ वित्त मंत्री।
बजट भाषण से पहले राष्ट्रपति के साथ वित्त मंत्री।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण दे रहीं हैं। 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर लगाए जाने हैं। 5 साल में दो करोड़ घर और बनाए जाएंगे। पूर्वी क्षेत्र के विकास पर हमारी सरकार का ध्यान है। कहा कि सभी आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत स्कीम के दायरे में लाएंगे। स्टोरिंग, प्रोसेसिंग, पैंकिंग ब्रांडिंग में पब्लिक-प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा।

1. भारत में अगले 5 साल जबरदस्त विकास का समय होगा।

2. पीएम मुद्रा योजना में 22.5 लाख करोड़ के 43 करोड़ लोन दिए।

3. सरकार का GDP यानी गवर्नेंस, डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस पर फोकस है।

4. आम लोगों की औसत आय में 50% की बढ़ोतरी हुई है।

मंत्री ने कहा कि विश्व शक्ति के रूप में भारत उभर रहा। ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर से ग्लोबल आर्थिक विकास को मदद मिलने वाली है। 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने कि दिशा में देश बढ़ेगा।

9-14 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगेगा

सीतारमण ने कहा कि सरकार टीकाकरण को बढ़ावा देगी। 9-14 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगेगा। आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी।

लोगों की बढ़ी आमदनी

सीतारमण ने कहा कि समावेशी विकास के लिए काम किया जा रहा है। जीएसटी के कारण एक राष्ट्र-एक बाजार और एक कर की बात हुई है। रिकॉर्ड समय में इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम जारी है। ज्यादा लोगों को सरकारी कर्ज मिल रहेहैं। लोगों की आमदनी बढ़ी है, महंगाई ज्यादा नहीं बढ़ी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in