BSSC CGL Result 2023: बिहार सीजीएल का रिजल्ट यहां से करें चेक, देखें कट-ऑफ लिस्ट

बीएसएससी सीजीएल 3 परिणाम 2023 का परिणाम जारी हो चुका है। जानिए कट-ऑफ लिस्ट और रिजल्ट चेक करने का तरीका।
BSSC CGL Result 2023
BSSC CGL Result 2023

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बीएसएससी सीजीएल 3 परिणाम 2023 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए छह लाख उम्मीदवारों में से कुल 11,240 उम्मीदवारों को मेन्स के लिए चयनित किया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट - bssc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

देखिए कटऑफ लिस्ट-

श्रेणी

कट-ऑफ अंक

General - 99.46

General (female) - 94.57

EWS - 98.59

BC - 99.06

BC (FEMALE) - 91.68

SC - 93.49

SC (Female) - 67.94

ST - 94.22

 

2023 बिहार बीएसएससी सीजीएल 3 परिणाम देखने का एक आसान तरीका

1. आधिकारिक बीएसएससी पोर्टल - bssc.bihar.gov.in पर जाएं।

2. मुख्य पृष्ठ पर बीएसएससी सीजीएल 3 परिणाम 2023 लिंक खोलें।

3. लिंक पर क्लिक करने से आप परिणाम पृष्ठ पर पहुंच जाएंगे।

4. बिहार बीएसएससी सीजीएल 3 परिणाम 2023 PDF खुलेगा।

5. रोल नंबर द्वारा परिणाम खोजें।

6. बिहार SSC सीजीएल 3 मेरिट लिस्ट 2023 डाउनलोड करें।

Related Stories

No stories found.