कौन हैं पाकिस्तान में चुनाव लड़ने वाली पहली हिंदू महिला डॉक्टर सवीरा प्रकाश! जानें क्यों बनी है चर्चा का विषय?

पाकिस्तान में फरवरी में आम चुनाव होने वाले हैं। इसमें पहली बार किसी हिंदू महिला ने नामांकन भरा है। जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है।आखिर कौन है डॉ सवीरा प्रकाश जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
Doctor savira prakash Pakistan election candidate
Doctor savira prakash Pakistan election candidate Social media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान में आम चुनाव हो रहे हैं। 8 फरवरी को पाकिस्तान में मतदान होना है। पाकिस्तान के राजनीतिक दलों ने सामान्य सीटों पर 5 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को जगह दी है। हालांकि, इनमें से एक महिला उम्मीदवार इन दिनों खासी चर्चा में हैं। उम्मीदवार का नाम है डॉक्टर सवीरा प्रकाश। डॉक्टर सवीरा पहली हिंदू महिला हैं, जो पाकिस्तान के आम चुनाव में खड़ी हुई हैं। वो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर से चुनाव लड़ने जा रही हैं।

कौन हैं डॉक्टर सवीरा प्रकाश?

सवीरा प्रकाश पेशे से डॉक्टर हैं। 2022 में ही उन्होंने एबटाबाद मेडिकल कॉलेज से अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता ओम प्रकाश भी डॉक्टर रहे हैं, हाल ही में वो रिटायर हुए हैं। डॉक्टर ओम प्रकाश बीते 35 साल से पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। वहीं, सवीरा भी पार्टी में एक्टिव हैं, फिलहाल वो पार्टी की महिला विंग की महासचिव हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पीपीपी की महिला विंग की महासचिव के रूप में कार्यरत हैं।

खुद को बता चुकी है देशभक्त हिंदू

डॉक्टर सवीरा प्रकाश का कहना है कि वो पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की आवाज बनेंगी। वो खुद को एक देशभक्त हिंदू बताती हैं।

पाकिस्तान में छह महीने देरी से हो रहे हैं चुनाव

पाकिस्तान में पिछली बार चुनाव अगस्त 2018 में हुए थे। तब इमरान खान प्रधानमंत्री बने थे। कुछ समय तक मामला ठीक रहा, फिर बाद में पाकिस्तान में सियासी उथल-पुथल मची और इमरान खान को इस्तीफा देना पड़ा। पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ के भाई शाहबाज़ शरीफ को सत्ता मिली। अगस्त 2023 में नैशनल एसेंबली का कार्यकाल खत्म हो गया। एसेंबली भंग हुई तो उसके साथ सरकार भी भंग हो गई और पाकिस्तान में केयर टेकर प्रधानमंत्री की नियुक्ति की गई। अब तय समय से छह महीने की देरी से चुनाव हो रहे हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in