back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फीवर होने पर ठीक होने में क्यों लग रहे 8 से 10 दिन, अस्पताल में लग रही भीड़, जानिए कारण

आई फ्लू संक्रमण के बाद अब वायरल फीवर लोगों में तेजी से फैल रहा है, जो मरीजों को जमकर पछाड़ रहा है। इसका वायरस काफी स्ट्रांग है। शरीर में कई अन्य तरह की परेशानियां ला रहा है।

धमतरी, हि.स.। आई फ्लू संक्रमण के बाद अब वायरल फीवर लोगों में तेजी से फैल रहा है, जो मरीजों को जमकर पछाड़ रहा है। इसका वायरस काफी स्ट्रांग है। शरीर में कई अन्य तरह की परेशानियां ला रहा है। मरीजों के प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित कर रहा है, ऐसे में मरीजों की स्थिति खराब होने के साथ उन्हें अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ रहा है। आठ से 10 दिनों तक संक्रमितों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। शहर व गांवों में इन दिनों सबसे ज्यादा वायरल फीवर के मरीज है, जो चिंता का विषय बना हुआ है।

मौसम में बदलाव से लोग परेशान

मौसम में उतार-चढ़ाव प्रमुख कारण इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। एक ही दिन में कई तरह की स्थितियां बन रही है। तेज बारिश के साथ भारी उमस, धूप और बादल वाला मौसम बन रहा है। इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। लोगों में कई तरह के संक्रमण व बीमारियां हो रही है। वायरल फीवर के वायरस भी इसी के चलते सक्रिय है। खराब मौसम और नमी बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के पनपने और फैलने के लिए बेहतर वातावरण है। जिला अस्पताल धमतरी के महिला व पुरूष वार्ड में वायरल फीवर के कई मरीज भर्ती है, जिनका उपचार जारी है। ओपीडी में भी वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शहर व गांवों में इन दिनों कई लोग वायरल फीवर से संक्रमित है, जो उपचार कराने जिला अस्पताल धमतरी समेत निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

आठ से 10 दिन तक पछाड़ रहा वायरल फीवर

जिला आयुर्वेद विभाग में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर गुरूदयाल साहू ने बताया कि वायरल फीवर के मरीज अस्पताल में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। इसका वायरस काफी स्ट्रांग है, जो मरीजों को आठ से 10 दिनों तक पछाड़ रहा है। मरीजों में बुखार आना, ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द, थकान, कमजोरी, भूख में कमी और डिहाइड्रेशन, रात में नींद नहीं आना आदि लक्षण शामिल है। शरीर के प्रतिरोधात्मक क्षमता को भी यह प्रभावित कर रहा है, इससे मरीज काफी कमजोर भी हो रहे हैं, ऐसे मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिर कौन हैं DSP कल्पना वर्मा? व्यापारी ने लगाए ‘प्यार के झांसे’ में करोड़ों ऐंठने के आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...