नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि तथा तरक्की पाने के लिए वास्तु उपाय बहुत ही चमत्कारी सिद्ध होते हैं। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होता है। ऐसे में वास्तु से जुड़े कुछ उपाय आपके गृह दशा को भी सुधार सकते हैं। अगर आपके घर परिवार में नकारात्मकता ज्यादा बढ़ गई है कोई भी काम सफल नहीं हो रहा है तब आप नीचे बताए इन उपायों को करके अपने जीवन में तरक्की ला सकते हैं। ताकि आपके घर परिवार में भी सुख समृद्धि बनी रहेगी और आपके घर में नकारात्मकता नहीं आएगी सकारात्मक का संचार होगा जिसके कारण चारों तरफ से घर में सुख समृद्धि आती रहेगी।
जरूर करें वस्तु से जुड़े ये उपाय
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में सुख समृद्धि पाने के लिए आपको सबसे पहले अपने घर की साफ सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए। वहीं अगर आपके घर में कोई पुरानी घड़ी मौजूद है जिसका टाइम ठीक से नहीं चल रहा है या फिर वह बंद हो चुकी है तो आप उसे आज के आज ही घर से बाहर निकाल दें। शास्त्र के अनुसार से कहा जाता है कि बंद घड़ी आपका समय भी बंद कर देती है और आपके घर में आर्थिक तंगी जैसी कई सारी समस्याएं उत्पन्न करती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यह भी बताया गया है कि अगर आपके घर में मकड़ी का जाला या फिर चमगादड़ लगा हुआ है। तब भी आपके घर में नकारात्मकता आने लगती है। इसलिए आपको अपने घर की साफ सफाई पर भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर आप साफ सफाई करके अपने मुख्य द्वार पर दीपक जलाएंगे तो देवी देवता आपके घर में आगमन करेंगे और मुख्य द्वार में कभी भी अंधेरा नहीं किया जाता है इसलिए सुबह-शाम महा दीपक जलाना चाहिए।
अगर आपके घर में मंदिर है। तो वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मंदिर की सुबह और शाम सफाई होनी चाहिए। पूजा अर्चना होनी चाहिए। जिस घर में मंदिर बंद रहता है उसे घर में कभी भी तरक्की नहीं होती है। इसलिए सबसे पहले आपका अपने मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना शुरू करनी चाहिए ताकि आपके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि आए।
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।





