फरीदाबाद, हि.स.। Benifits of Coarse Grains: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित हिंदी पखवाड़े और मिलेट्स एग्जिबिशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोटे अनाज खाने से शरीर स्वस्थ रहता है, इसलिए मौसम के अनुसार व्यक्ति को खाना लेना चाहिए, ताकि बीमारियों से बचा सके।
मोटा अनाज खाने से शरीर रहेगा स्वस्थ
इस मौके पर उन्होंने मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरुकता रैली को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण और दीप प्रज्जवल के साथ की गई। मंत्री मूलचंद शर्मा ने कॉलेज की छात्राओं द्वारा मिलेट्स एग्जीबिशन में बनाए गए मोटे अनाज के व्यंजनों की तारीफ करते हुए कहा कि मोटे अनाज खाने से शरीर स्वस्थ रहता है।
मौसम के हिसाब से खाने का करें सेवन
उन्होंने कहा कि मौसम के अनुसार व्यक्ति को खाना लेना चाहिए ताकि बीमारियों से बचा सके। हरियाणा में पहली बार मोटे अनाज की प्रदर्शनी को लगाने और जागरूकता रैली निकालने पर महिला कॉलेज के समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा मनोहर लाल सरकार ने साकार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज सभी क्षेत्रों में बढ़ चढ़ कर आगे निकल रही हैं।





