back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

देश के युवाओं को स्वरोजगरा के लिए चलाई जा रही Skill India Mission योजना वरदान साबित हो रही है। जानते हैं इस योजन में कैसे अप्लाई करें।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया Skill India Mission आज लाखों लोगों के लिए करियर बनाने का मजबूत माध्यम बन चुका है। इस स्किल इंडिया मिशन योजना के तहत युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेनिंग देकर उन्हें नौकरी और स्वरोजगार के योग्य बनाया जा रहा है जो कि सकारात्मकता के साथ क्रियान्वित है।

सरकार ने इस मिशन की शुरुआत साल 2015 में की थी, जिसका मकसद देश के युवाओं को इंडस्ट्री के अनुसार स्किल्ड बनाना है। इसके तहत अलग-अलग सेक्टर जैसे आईटी, हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग में प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि युवा सीधे रोजगार से जुड़ सकें। जो युवा स्वरोजगार के जरिए अपना जीवन बिताना चाहते हैं उनके लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है।

Skill India Mission में आवेदन करने की योग्यता

  1. आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
  2. उम्र आमतौर पर 15 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  3. बेरोजगार युवा या पहली बार नौकरी की तलाश कर रहे लोग प्राथमिकता में होते हैं
  4. स्कूल/कॉलेज ड्रॉपआउट भी आवेदन कर सकते हैं
  5. कुछ तकनीकी कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (8वीं/10वीं/12वीं पास) जरूरी हो सकती है
  6. उम्मीदवार के पास सीखने की इच्छा और ट्रेनिंग पूरी करने की क्षमता होनी

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र (वोटर आईडी/पैन कार्ड)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर (रजिस्ट्रेशन के लिए)
  • बैंक खाता विवरण (कुछ योजनाओं में जरूरी)

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले Skill India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (skillindia.gov.in)
  • वहां “Register” या “Candidate Registration” पर क्लिक करें
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें
  • OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें
  • अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन और स्किल से जुड़ी जानकारी भरें अ
  • पनी पसंद का कोर्स और ट्रेनिंग सेंटर चुनें
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको कन्फर्मेशन मिल जाएगा

Advertisementspot_img

Also Read:

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक और बदलती जीवनशैली ने लोगों के काम करने और जीने के तरीके को काफी हद...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵