back to top
28.1 C
New Delhi
Friday, July 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shukrawar Mantra: आज का शुक्रवार को माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

आज का शुक्रवार को माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, सुख-समृद्धि और धन लाभ का मिलेगा आशीर्वाद

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मंत्र जाप करने से घर में धन की वृद्धि होती है और सकारात्मकता बढ़ती है।शुक्रवार को माता लक्ष्मी की आराधना करने से जीवन में धन और शांति आती है। इस दिन जाप करने से कंगाली दूर होती है और घर में खुशहाली आती है।

पूजा विधि

माता लक्ष्मी को सुख समृद्धि की देवी कहा जाता है कहते हैं की माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से आपके जीवन में चल रही आर्थिक समस्या को तो दूर हो जाती है और सदैव आपके जीवन में तरक्की होती है जैसे आपके घर परिवार में खुशहाली आती है। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के लिए आपको लाल या गुलाबी वस्त्र धारण करना चाहिए। लकड़ी की एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी को विराजित करें। सफेद फूल, सफेद चंदन आदि अर्पित करने के बाद खीर का भोग लगाकर माता लक्ष्मी का पाठ करके आरती करें। की आरती करें।

इन मंत्रों का करें जाप

ऊँ महालक्ष्म्यै नमो नमः । ऊँ विष्णुप्रियायै नमो नमः ।।

ऊँ धनप्रदायै नमो नमः । ऊँ विश्वजन्नयै नमो नमः ।।

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

माता लक्ष्मी को किस प्रकार करें प्रसन्न

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप आज के दिन उन्हें कमल का फूल जरूर अर्पित करें। कमल का फूल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इसके साथी आज आपने कमलगट्टा चावल की खीर भी चढ़ा सकते है। इसके माता प्रसन्न होकर आपके घर में सुख समृद्धि लाती हैं जिससे आपके जीवन में सफलता आती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Baby Names: अभिनव नाम का मतलब – Abhinav Name Meaning

Baby Names: Abhinava Name Meaning –अभिनव नाम का मतलब:...

Baby Names: महिता नाम का मतलब – Mahitha Name Meaning

Baby Names: Mahitha Name Meaning – महिता नाम का...

Health Tips: गर्मी में स्किन एलर्जी से बचने के आसान और असरदार उपाय

गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज धूप, बढ़ता तापमान...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵