तिरुपति मंदिर में पूजा करने पहुंचे शाहरुख खान, सुहाना खान और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा।
तिरुपति मंदिर में पूजा करने पहुंचे शाहरुख खान, सुहाना खान और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा।एएनआई।

Shah Rukh Khan Tirupati: शाहरुख बेटी और नयनतारा के साथ पहुंचे तिरुपति मंदिर, सुहाना भी कर रही डेब्यू

Shah Rukh Khan Jawan:शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान के प्रमोशन में लगे हैं। हाल में वह वैष्णो देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। अब शाहरुख तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान के प्रमोशन में लगे हैं। हाल में वह वैष्णो देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। अब शाहरुख तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे हैं। शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना और फिल्म जवान की एक्ट्रेस नयनतारा थीं। दरअसल, सुहाना भी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी नेटफ्लिक्स की सीरीज द आर्चीज से डेब्यू कर रही है।

शाहरुख और नयनतारा स्टारर फिल्म जवान 7 को हो रही रिलीज

शाहरुख खान और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा स्टारर फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। इससे पहले शाहरुख अपनी बेटी सुहाना और नयनतारा के साथ तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

'जवान' की जबरदस्त एडवांस टिकट बुकिंग

'जवान' के टिकटों की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हो रही है। शाहरुख ने एसआरके सेशन भी रखा था। इसमें उनके फैंस ने फिल्म से जुड़े सवाल पूछे थे। एक यूजर ने पूछा था कि क्या जवान 2 भी आएगी। इस पर एक्टर ने जवान दिया था- पहले ये तो देख ले। बच्चे की जान लोगे क्या?

फिल्म में शाहरुख के डबल रोल

जवान' में शाहरुख के अलग-अलग शेड्स फैंस को देखने को मिलेंगे। इसकी एक झलक पहले ही ट्रेलर में दिख चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख का डबल रोल है। वैसे, ट्रेलर की ग्लिम्पस शाहरुख के किरदार का पता लगाना बेहद ही मुश्किल है। जवान हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म से नयनतारा हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, विजय का कैमियो है। शाहरुख के साथ साउथ स्टार विजय सेतुपति की भिड़ंत होगी।

फर्स्ट डे ही कर सकती है रिकॉर्ड कमाई

फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग के आधार पर सिनेमा जगत के जानकारों का कहना है कि यह पहले दिन ही रिकॉर्ड कमाई कर सकती है। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे पहले शाहरुख की फिल्म पठान को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in