नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक ऐसा समय था जब लोगों के टैलेंट की पहचान करना काफी मुश्किल था, लेकिन अब लोगों का छुपा हुआ टैलेंट सोशल मीडिया के जरिए बाहर आ जाता है। लोग अपना टैलेंट दिखाने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इस तरह से अगर उस शख्स में टैलेंट होता है तो सोशल मीडिया यूजर्स उसे कुछ ही समय में वायरल कर देते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो सोशल मीडिया के जरिए फेमस हुए हैं। फिलहाल, इस समय सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जो माधुरी दीक्षित जैसी कमाल की एक्टिंग कर रही है।
एक्टिंग के दीवाने हुए सोशल मीडिया यूजर्स
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ तो आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म का गाना ‘जूते ले लो पैसे दे दो’ आज भी बहुत फेमस है। इस गाने पर एक स्कूल की बच्ची ने गजब का वीडियो बनाया है जिसमें लोग उसके एक्सप्रेशन के दीवाने हो रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे की बच्ची ने माधुरी दीक्षित की हर लाइन पर गजब का एक्सप्रेशन दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इस बच्ची के फैन जरूर हो जाएंगे।
वायरल हुआ बच्ची का वीडियो
स्कूल की बच्ची का वायरल होने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Dilmaangemore1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ‘इस प्यारी सी बच्ची की एक्टिंग कैसी लगी ?’ सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा है, बहुत अच्छी एक्टिंग की है। दूसरे यूज़र ने लिखा है, टैलेंट हर जगह है। तीसरे यूज़र ने लिखा है, बच्ची के एक्सप्रेशन बहुत अच्छे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in




