back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PSC घोटाले की सीबीआई जांच को साय सरकार की मुहर, बघेल सरकार के समय अभ्यर्थियों ने नग्न होकर किया था प्रदर्शन

Chhattisgarh News: भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने CM साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में PSC परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की जाँच का जिम्मा CBI को सौंपे जाने का स्वागत किया है।

रायपुर, (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पीएससी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की सामने आईं शिकायतों की जाँच का जिम्मा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने के लिए गए निर्णय का स्वागत किया है। श्री भगत ने कहा कि इससे युवाओं के साथ भर्ती में हुए अन्याय का परिमार्जन होगा और दोषियों को उनके धत्कर्मों की कड़ी सजा मिलेगी।

तत्कालीन भूपेश सरकार के खिलाफ मुखर आंदोलन किए थे

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 में अनियमितताओं को लेकर भाजपा और भाजयुमो ने युवाओं के साथ तत्कालीन भूपेश सरकार के खिलाफ मुखर आंदोलन किए थे।

इसे लेकर अभ्यर्थियों ने नग्न होकर प्रदर्शन तक किया था

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि सीजी-पीएससी की भर्ती विवादों में रही है। इसमें आयोग के तत्कालीन चेयरमैन टामनसिंह सोनवानी, राजभवन सेक्रेटरी अमृत खलको समेत कई अफसरों के बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर नियुक्ति के आरोप लगे थे। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने नग्न होकर प्रदर्शन तक किया था। लेकिन भूपेश सरकार ने युवाओं के साथ हुए अन्याय पर ध्यान नहीं दिया और उल्टे इन नियुक्तियों को जायज ठहराने के लिए कुतर्क करके निर्लज्जता की हदें लाँग दी थीं। उच्च न्यायालय ने भी इन नियुक्तियों पर रोक लगाकर इस पूरे मामले की जाँच कराए जाने पर जोर दिया था, लेकिन युवाओं के साथ छल-कपट और धोखाधड़ी करने वाली प्रदेश सरकार ने इसकी जाँच की कोई पहल नहीं की।

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...