back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जन्मदिन पर दिखा Ranbir Kapoor का ‘एनिमल’ अवतार, आलिया ने रोमांटिक अंदाज में किया विश

Ranbir Kapoor Birthday: नई दिल्ली, रफ्तार। बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर 41 वां जन्मदिन मना रहे हैं। पत्नी आलिया भट्ट ने रोमांटिक अंदाज में रणबीर को बर्थडे विश किया।

नई दिल्ली, रफ्तार। बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर 41 वां जन्मदिन मना रहे हैं। पत्नी आलिया भट्ट ने रोमांटिक अंदाज में रणबीर को बर्थडे विश किया। आलिया के पोस्ट में दोनों के क्वालिटी टाइम बिताने से उनकी शादी तक की अनदेखी फोटो हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सबसे पहली फोटो रणबीर को किस करते हुए शेयर की। इसी दिन जन्मदिन पर उनकी अगली फिल्म एनिमल का टीजर आउट हुआ है। इस टीजर में एक्टर का खूंखार रूप दिख रहा है। टीजर 2 मिनट 26 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत थप्पड़ों की बछौर से होती है।

रणबीर को थप्पड़ मार रहे अनिल कपूर

टीजर में दिख रहा कि अनिल कपूर द्वारा रणबीर को थप्पड़ मारे जा रहे हैं। रणबीर आराम से बैठे हैं, उनके चेहरे पर दबी-सी मुस्कान है। इस पर अनिल चिल्लाकर बोलते हैं-क्रिमिनल पैदा किया है हमने।

एक दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म एनिमल में रणबीर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना के अलावा परिणीति चोपड़ा, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, सुरेश ओबरॉय, सिद्धांत कार्णिक भी नजर आएंगे। यह फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी। उस दिन मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर भी रिलीज होनी है। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। इससे पहले एनिमल अगस्त में रिलीज होनी थी, लेकिन गदर-2 और ओएमजी की रिलीज की वजह से डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी।

रणबीर की कुल संपत्ति

रणबीर कपूर 330 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं। मुंबई के बांद्रा में रणबीर का आलीशान फ्लैट है। इसकी कीमत 35 करोड़ रुपए है।

रणबीर का कार कलेक्शन

पहली फिल्म में एक्टिंग पर मिले थे 250 रुपए

1996 में रिलीज हुई फिल्म प्रेम ग्रंथ में रणबीर ने काम किया था। इसके बदले 250 रुपए मिले थे। फिल्म में ऋषि कपूर, शम्मी कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। फिल्म के डायरेक्टर राजीव कपूर थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है।...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...