देश को PM मोदी अपने जन्मदिन पर देंगे 'यशोभूमि' का तोहफा, Video देख आप भी कहेंगे 'वाह'

रविवार को पीएम मोदी का जन्मदिन है। ऐसे में पीएम देश को एक शानदार तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम ने हाल में ही देश को भारत मंडपम समर्पित किया था जिसकी जी-20 में खूब चर्चा का विषय बना।
देश को PM मोदी अपने जन्मदिन पर देंगे 'यशोभूमि' का तोहफा, Video देख आप भी कहेंगे 'वाह'

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रविवार को पीएम मोदी का जन्मदिन है। ऐसे में पीएम देश को एक शानदार तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम ने हाल में ही देश को भारत मंडपम समर्पित किया था जो जी-20 में खूब चर्चा का विषय बना। ऐसे में यह लाजिमी है कि आखिरी पीएम जिस चीज को देश के लिए समर्पित कर रहे हैं वह आखिरी क्या है?

पीएम देश को यशोभूमि तोहफे में दे रहे हैं। इसी खासियत की बात की जाए तो यह एशिया का सबसे बड़ा इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर (IICC) है। यह भी दिल्ली में ही है। इसकी भव्यता का दीदार करना है तो आपको दिल्ली के द्वारका आना होगा। इस भव्य इमारत का पहला फेज़ बनकर तैयार हो चुका है।

जानिए इसकी खासियत

यशोभूमि प्रोजेक्ट 8.9 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में बन रहा है। इसमें से कंस्ट्रक्शन वाला एरिया 1.8 लाख वर्ग मीटर से अधिक होगा।

यह दुनिया में सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर और एक्सपो सेंटर होगा।

इसमें बैठकें, सम्मेलन और प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी।

73 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा जगह में बने कन्वेंशन सेंटर में मेन हॉल, ग्रैंड बॉलरूम समेत 15 कन्वेंशन रूम और 13 मीटिंग रूम हैं।

इसमें 11000 लोगों के बैठने की सुविधा होगी।

इसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in