back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ayodhya Ram Mandhir: अयोध्या राम मंदिर में गूंजेगा लता जी का गाया राम भजन, निधन से पहले किया था रिकॉर्ड

Lata mangeshkar Song: भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। अपने मधुर स्वर के कारण जिंदा हैं और रहेंगी। खास बात है कि लता जी का गाया राम भजन अयोध्या राम मंदिर में गूंजेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। वो हम सबके के बीच अपने मधुर स्वर के कारण जिंदा हैं और रहेंगी। सबसे खास बात है कि लता जी का गाया राम भजन और श्लोक अयोध्या राम मंदिर में गूंजेगा। दरअसल, लता जी ने अपने निधन से पहले अयोध्या राम मंदिर के लिए राम भजन और श्लोक रिकॉर्ड किए थे। जब राम मंदिर का उद्घाटन होगा, तब उनकी आवाज राम मंदिर में गुंजे।

मंदिर के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होना चाहती थीं

यह राम भजन लताजी की आखिरी रिकॉर्डिंग है। उन्होंने तब इसे रिकॉर्ड किया था, जब वह मुश्किल से अपने पैरों पर खड़ी होती थीं। उन्होंने संगीतकार मयूरेश पई को बुलाकर कहा था कि वह अयोध्या में राम मंदिर के लिए कुछ चुनिंदा राम भजन, श्लोक और मंत्र बनाना चाहती हैं। उनकी इच्छा थी कि वे जनवरी 2024 में अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल हों।

स्वास्थ्य खराब होने पर भी रिकॉर्ड करती रहीं

इस ऐतिहासिक रिकॉर्डिंग की पुष्टि कर संगीतकार मयूरेश पई ने कहा कि वह अपने अंतिम समय में गा रहीं और अंत तक काम कर रही थीं। उनकी ख्वाहिश थी कि उनकी आवाज राम मंदिर का हिस्सा बने। उन्होंने सुनिश्चित किया कि वह अपनी रिकॉर्डिंग करती रहें, भले उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा था। मैं अब तक जिससे भी मिला, उन सभी में वह सबसे बहादुर व्यक्ति थीं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राम मंदिर पर धर्म ध्वजा से बौखलाया पाकिस्तान, UN से की अपील, भारत में मुसलमानों की विरासत को बताया खतरा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा लगने के बाद पाकिस्तान ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपने...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...