नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आपके घर परिवार में इस समय कई प्रकार की समस्या आ रही है वास्तु दोष घर में लगा हुआ है। कितना भी प्रयास करने के बाद भी घर में नकारात्मकता छाई हुई है तो आप इसे बड़ी आसानी से ठीक कर सकते हैं। बस आपके घर में ही कुछ वास्तु शास्त्र में बताया उपायों को अपनाना चाहिए उनके नियम काफी कारगर होते हैं। घर में सुख समृद्धि और तरक्की पाने के लिए आपको ये छोटे-मोटे उपाय हमेशा करते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की दशा बदलती है और कुछ कुछ अलग आपके जीवन में होता है।
जरूर अपनाएं ये वास्तु नियम
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में सुख समृद्धि पाने के लिए आपको माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। घर में माता लक्ष्मी यंत्र लाना चाहिए। इसके अलावा अगर आपके घर में चारों तरफ सामान हमेशा फैला रहता है तो वैसा बिलकुल न करें हर सामान को एक जगह पर रखें। अधिकतर घरों में मुख्य द्वार पर अंधेरा रहता है जो कि घर में नकारात्मकता आने का मुख्य कारण होता है। इसलिए आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए मुख्य द्वार में साफ सफाई का ध्यान देना चाहिए दीपक जलाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में मकड़ी का जाला नहीं होना चाहिए। मकड़ी का जाला घर में जैसे-जैसे जाल बनाते है वैसे-वैसे आपके घर में कंगाली आती जाती है। इसलिए आपको समय रहते ही मकड़ी को घर से भगा देना चाहिए। वहीं घर की साफ सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए। इससे घर में देवी देवता आते हैं और आपके आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
अधिकतर लोगों को अपने घर में फूल पौधे लगाने का बहुत शौक होता है। लेकिन फूल पौधे लगाकर वह उन्हें पानी देना ही भूल जाते हैं और वह फूल पौधे घर में पड़े पड़े सूखने लगते हैं ऐसा बिल्कुल नहीं होने देना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो जाते हैं अगर वह सूख जाते हैं तो। इसलिए आपको फूल पौधों में हमेशा पानी डालना चाहिए ताकि वह खिले खिले रहे।
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।





