नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की मां गरिमा मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। आपको बता दे कि मनीष मल्होत्रा हमेशा अपनी सफलता का क्रेडिट अपनी मां को दिया करते थे उनकी मां उनके लिए प्रेरणा थीं। इस समय मनीष मल्होत्रा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब ऐसे समय में कई बॉलीवुड सेलेब्स उनको सहारा देने उनके घर पहुंच रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मनीष मल्होत्रा की टीम ने दी की जानकारी
टीम की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इस दुखद खबर की पुष्टि की गई। बयान में कहा गया कि, ‘गरिमा मल्होत्रा ने एक लंबा और संतोषजनक जीवन जिया और अपने पीछे ढेर सारी यादें और प्यार छोड़ गईं।’
मनीष मल्होत्रा के घर पहुंच रहे सितारे
इस समय मनीष मल्होत्रा को सहारा देने और उनकी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड के कई सिलेक्ट उनके घर पहुंच रहे हैं जिनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। करिश्मा कपूर और जोया अख्तर जैसे नाम इस मुश्किल घड़ी में उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में इंडस्ट्री का समर्थन साफ नजर आया। हर कोई इस क्षति पर शोक व्यक्त कर रहा है।
ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और कियारा आडवाणी शोक जताने के लिए डिजाइनर के घर पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं।जबकि सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। इनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह घर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा भी पहुंची
मनीष मल्होत्रा की मां के निधन की खबर मिलते ही वरुण धवन अपनी पत्नी समेत फैशन डिजाइनर के घर पहुंचे।इसके साथ ही नुसरत भरुचा भी मनीष मल्होत्रा की मां के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी।वहीं परिणीति चोपड़ा अपने पॉलिटिशियन पति राघव चड्ढा संग मनीष मल्होत्रा की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंची जिसका वीडियो भी सामने आ रहा है।




