back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share market: विदेशी बाजारों के सपोर्ट से घरेलू मार्केट कर रहा कारोबार, जानें आज शुरुआत, क्या हैं आसार

Today Share market Opening:विदेशी बाजारों से मिल रहे सपोर्ट की बदौलत घरेलू बाजार कारोबार कर रहे हैं। आज कारोबार की शुरुआत धीमी रही। आईटी शेयरों की गिरावट से प्रेशर भी बना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विदेशी बाजारों से मिल रहे सपोर्ट की बदौलत घरेलू बाजार कारोबार कर रहे हैं। आज कारोबार की शुरुआत धीमी रही। आईटी शेयरों की गिरावट से प्रेशर भी बना है। इस कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया।

45 अंकों की बढ़त पर खुला सेंसेक्स

सुबह 9.20 बजे पर सेंसेक्स सिर्फ 45 अंकों की बढ़त में 66520 अंक से नीचे पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 20 अंकों की बढ़त लेकर 19830 अंक के पास था। प्री-ओपन सेशन में हल्की तेजी दिख रही थी। बीएसई के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स प्री-ओपन सेशन में 100 अंकों की मजबूती में था। निफ्टी 12 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा भी सुबह में ग्रीन जोन में रहा। इस तरह बाजार के ग्रीन जोन में शुरुआत करने के संकेत मिल थे।

दो दिनों से बाजार में तेजी

सप्ताह की शुरुआत शेयर बाजार ने भले गिरावट के साथ की, लेकिन उसके बाद तेजी दिख रही। सोमवार के नुकसान के बाद मंगलवार और बुधवार बाजार में तेजी दिखी। बुधवार को सेंसेक्स में 400 अंकों का उछाल आया और यह 66475 अंकों के पास पहुंच। निफ्टी 120 अंकों से ज्यादा मजबूत होकर 19800 अंकों के पार गया।

वैश्विक बाजारों में मजबूती कायम

वैश्विक बाजार में तेजी का रुख बना है। बुधवार को अमेरिकी बाजार फायदे में थे। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.19 फीसदी की तेजी थी। नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.71 फीसदी की और एसएंडपी 500 में 0.43 फीसदी की रैली आई थी। आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी मजबूत बने हैं। जापान का निक्की 1.21 फीसदी के फायदे में है। हांगकांग का हैंगसेंग 1.85 फीसदी की तेजी में कारोबार कर रहा।

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयर

आज आईटी शेयरों पर काफी दबाव दिख रहा। टीसीएस सबसे ज्यादा 1 फीसदी नीचे है। कंपनी का सितंबर तिमाही का परिणाम बाजार की उम्मीद से कमतर रहने से भाव गिरा है। टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक जैसे आईटी शेयर भी रेड जोन में हैं। शुरुआती सेशन में सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर नुकसान में हैं। इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा 1.25 फीसदी की तेजी में है। एसबीआई, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक जैसे शेयर बाजार को संभाल रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...