back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सनातन धर्म का विरोध सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस की सोची समझी रणनीति: जे पी नड्डा

भाजपा नेता नड्डा ने पूछा कि कांग्रेस और आईएनडीआईए गठबंधन को इस बयान पर अपना मत स्पष्ट करना चाहिए, इनको बताना चाहिए कि क्या संविधान में किसी धर्म के बारे में आपत्तिजनक बयान देने का अधिकार है ?

नई दिल्ली, हि.स.। sanatana dharma controversy: डीएमके के मंत्री पोनमुडी के बयान को लेकर भाजपा अब कांग्रेस, आईएनडीआईए गठबंधन पर हमलावर है। भारतीय जनती पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन की मुम्बई बैठक के दो दिन बाद उदयनिधि स्टालिन का बयान आना, फिर प्रियांक खड़गे का सनातन पर आघात और आज डीएमके के मंत्री द्वारा ये स्वीकार करना कि गठबंधन का गठन ही सनातन धर्म के विरोध में किया गया था, यह सोनिया गांधी, राहुल और कांग्रेस की एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।

इंडिया अलायंस से अपना बयान स्पष्ट करने को कहा

मंगलवार को उन्होंने एक्स पर अपना बयान पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस और आईएनडीआईए गठबंधन को इस बयान पर अपना मत स्पष्ट करना चाहिए, इनको बताना चाहिए कि क्या संविधान में किसी धर्म के बारे में आपत्तिजनक बयान देने का अधिकार है ? आईएनडीआईए गठबंधन के लोगों को क्या संविधान के प्रावधानों की जानकारी नहीं है ?

मोहब्बत की दुकान पर सनातन धर्म का विरोध क्यों

जे पी नड्डा ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन कांग्रेस, सोनिया और राहुल बताएं कि मोहब्बत की दुकान के नाम पर सनातन धर्म के खिलाफ नफरत का सामान क्यों बेचा जा रहा है ? यह नफरत का मेगा मॉल सिर्फ सत्ता के लिए है- बांटो और राज करो।

सनातन धर्म पर विपक्षी नेताओं के बयान, किसने क्या कहा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म को डेंगू-मलेरिया बताया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक के आईटी-बीटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने भी उदयनिधि के बयान का समर्थन करते कहा कि कोई भी धर्म जो असमानता को बढ़ावा देता है, वह बीमारी ही है। उन्होंने कहा, ”कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता है, मेरे अनुसार वह धर्म नहीं है।” फिर डीएमके सांसद ए राजा ने कहा कि सनातन धर्म की तुलना एचआईवी और कुष्ठ रोग जैसे सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए। आज डीएमके नेता पोनमुडी ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन का गठन ही सनातन धर्म के विरोध और उसे खत्म करने के लिए हुआ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...