नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान है। बिहार में छठे चरण में 86 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की 8 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। बता दें कि मतदान सुबह सात बजे शुरू था। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग नौ बजे तक बिहार की आठ सीटों पर 9.66 प्रतिशत मतदान दर्ज की गई थी। जो अब 23 प्रतिशत के पार दर्ज की गई है।
किस-किस सीट पर कितनी हुई वोटिंग
गोपाल गंज में 22.61 प्रतिशत मतदान
महाराजगंज में 23.57 प्रतिशत मतदान
पश्चिम चंपारण में 23.84 प्रतिशत मतदान
पूर्वी चंपारण में 23.10 प्रतिशत मतदान
शिवहर में 25.77 प्रतिशत मतदान
सीवान में 22.42 प्रतिशत मतदान
वैशाली में 27.98 प्रतिशत मतदान
वाल्मिकी नगर में 20.11 प्रतिशत मतदान
86 उम्मीदावरों का भविष्य होगा तय
बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग सुबह सात बजे से हो रही है। जिन आठ सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज शामिल हैं। इन लोकसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ करोड़ मतदाता 86 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। प्रदेश की इन आठ सीटों पर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां चुस्त-दुरुस्त हैं।
बड़े दिग्गज उतरे मैदान में
शिवहर लोकसभा सीट से बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद चुनाव लड़ रही हैं। तो वहीं सीवान से मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब अफनी किस्मत को आजमा रही हैं। वैशाली सीट पर बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला किस्मत को आजमाने उतरे हैं। सीवान में त्रिकोणीय मुकाबला है। हिना शहाब के निर्दलीय लड़ने से एनडीए और इंडिया गठबंधन का समीकरण बिगड़ रहा है। महाराजगंज सीट पर एनडीए के बीजेपी कैंडिडेट जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





