back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भरतपुर में सोमवार को भीषण हादसा, खाटू श्याम से लौट रहे परिवार की कार बस से टकराकर पिचकी, 6 लोगों की मौत

राजस्थान में भरतपुर के रूपवास इलाके में रविवार आधी रात बाद एक बजे हाइवे पर दो सांड सामने आने से बेकाबू हुई बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई।

जयपुर, रफ्तार डेस्क, हि.स.। Bharatpur Road Accident: राजस्थान के भरतपुर में भीषण हादसा हो गया है। यहां पर सोमवार को एक परिवार के कई लोगों की जिंदगियां अचानक से खत्म हो गईं। राजस्थान में भरतपुर के रूपवास इलाके में रविवार आधी रात बाद एक बजे हाइवे पर दो सांड सामने आने से बेकाबू हुई बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, उनके बेटे-बेटी शामिल हैं। कार सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे।

इनकी हुई मौत

थाना अधिकारी बनी सिंह ने बताया कि हादसे में कार सवार हरेंद्र सिंह (32) पुत्र हेतरात निवासी निहालगंज-धौलपुर, हरेंद्र की पत्नी ममता (30), बेटी जान्हवी (6), उसके साढू संतोष (37) पुत्र सोवरन निवासी खरगपुर धौलपुर, संतोष की पत्नी सुधा (35) और बेटे अनुज (5) की मौत हो गई। वहीं हरेंद्र की बड़ी बेटी आयशा (16) और ए साल का बेटा कान्हा, संतोष का बड़ा बेटा भावेश (15) घायल हो गए। भरतपुर के राजट्रोमा अस्पताल में आयशा और भावेश का इलाज चल रहा है। कान्हा को मामूली खरोंच आई, जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरेंद्र और संतोष का परिवार कार से धौलपुर से नौ सितंबर की रात खाटूश्याम के दर्शन करने गया था। रविवार को वे दर्शन कर लौट रहे थे। कार को हरेंद्र ड्राइव कर रहा था। नेशनल हाइवे 123 पर रूपवास इलाके के खानसूरजापुर गांव के पास सड़क पर सांड आ गए। इससे बेकाबू होकर बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो सांडों की भी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह पिचक गई। बस का एक हिस्सा धंस गया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाकर जाम खुलवाया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jaipur: करणी सेना करेगी PM मोदी के अजमेर दौरे का विरोध, UGC नियमों में बदलाव के चलते खोला मोर्चा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जयपुर में राजपूत संगठन करणी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 28 फरवरी को अजमेर दौरे का विरोध करने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...