Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले AAP ने कांग्रेस के साथ किया खेल, INDIA गठबंधन को लगा तगड़ा झटका

Chhattisgarh Assembly Election 2023: INDIA गठबंधन की एकता को AAP ने दरकिनार करते हुए कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले आप ने कांग्रेस के साथ खेल कर दिया।
Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले AAP ने कांग्रेस के साथ किया खेल, INDIA गठबंधन को लगा तगड़ा झटका

रायगढ़, रफ्तार डेस्क, हि.स.। Chhatisgarh Assembly Election 2023: INDIA गठबंधन में विपक्षी एकता को एक बार फिर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दरकिनार करते हुए कांग्रेस (Congress) पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhatisgarh Assembly Election) से पहले आम आदमी पार्टी के झटके ने कांग्रेस को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। मामला है छत्तीसगढ़ की हॉट सीट खरसिया विधानसभा क्षेत्र का। यहां पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय जायसवाल को तोड़ कर अपनी पार्टी में मिला लिया है।

कौन हैं विजय जायसवाल

छत्तीसगढ़ में हॉट सीट माने जाने वाले विधानसभा क्षेत्र खरसिया में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में कांग्रेसी जिला पंचायत सदस्य, सर्व समाज संघ के अध्यक्ष, एवं कलार समाज के केंद्रीय अध्यक्ष, विजय जायसवाल ने वर्तमान विधायक की रीति-नीति से क्षुब्ध होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया और आम आदमी पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हो गए।

क्यों छोड़ी कांग्रेस पार्टी

विजय जायसवाल आम आदमी पार्टी के विधायक और छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा के समक्ष आप पार्टी शामिल हुए। आप नेता विजय जायसवाल ने कहा की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी हमारे नेता शहीद नंदकुमार पटेल को न्याय नहीं मिला। इस बात से हमेशा दुखी रहता हूं। विजय ने कहा की खरसिया क्षेत्र के मतदाताओं को नेता नहीं सेवक चाहिए। शहीद नंदकुमार पटेल जनता के सेवक थे।

निशाने पर रहे वर्तमान विधायक और शिक्षा मंत्री

विजय जायसवाल ने कहा कि वर्तमान विधायक उमेश पटेल जो कि शिक्षा मंत्री भी है एक निष्क्रिय नेता है। उन्होंने कहा कि पार्टी परिवारवादी नहीं होनी चाहिए। सेनापति हमेशा बदलते रहना चाहिए। एक ही व्यक्ति का राज होने से प्रजा का भला नहीं हो सकता। यह क्षेत्र शिक्षा के नाम से पूरी तरह से पिछड़ चुका है। उमेश पटेल कभी भी अपने पिताजी के नक्शे कदम पर नहीं चले।

इलाके में विकास कार्य ठप

विजय ने कहा कि आज भी खरसिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प है। क्षेत्र की जनता को नेता नही एक सेवक चाहिए। जो खरसिया क्षेत्र को विकास की ओर ले जाए। माताओं और बुजुर्गो का सम्मान हो। युवाओं के प्रति सम्मान होना चाहिए। जायसवाल ने कहा कि मंत्री के क्षेत्र में अवैध रेत खनन चल रहा है ,वह बंद होना चाहिए।उन्होंने कहा कि आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के पहले हजारों लोगो को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता के रूप में शामिल करेंगे।

Related Stories

No stories found.