back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राम मंदिर के चलते अयोध्या बना बिजनेस का हब, ये कंपनियां कर रही हैं निवेश

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही रियल स्टेट से लेकर हॉस्पिटैलिटी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। कई कंपनियों ने बिजनेस शुरू करने के लिए अपने दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: 22 जनवरी को आयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद ये भव्य राम मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्या में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त आने लगेंगे। इसे दिखते हुए अयोध्या को एक बिजनेस हब के तौर पर डेवलप किया जा रहा है। कई कंपनियां यहां अपने प्लांट लगाने की तैयारी में हैं तो कई यहां रियल एस्टेट और होटल्स में इनवेस्ट कर रही हैं।

बढ़ सकता है टूरिस्ट इनफ्लो

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जब से शुरू हुआ है लोग बड़ी संख्या में अयोध्या विजिट कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश से पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2021 में 3.56 लाख टूरिस्ट अयोध्या गए थे।  वहीं साल 2022 में यह संख्या 85 गुना बढ़कर 2 करोड़ तक पहुंच गई थी।  पिछले साल भी करोड़ों की संख्या में लोग मंदिर निर्माण देखने पहुंचे थे। मंदिर के उद्घाटन के बाद यह संख्या 10 गुना तक बढ़ सकती है।  ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का पूजन होने के बाद अयोध्या में राम मंदिर देखने के लिए रोजाना 5 लाख पर्यटक पहुंचेंगे।

इन कंपनियों ने लगाया प्लांट

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरे पूरा होते ही देश विदेश की कई कंपनियों ने अयोध्या में अपना बिजनेस शुरू करने की  मशक्कत शुरू कर दी है। उन्होंने अपना  बिजनेस प्लांट लगाने भी शुरू कर दिए हैं।  मिनरल वाटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल ने अयोध्या में नए प्लांट की स्थापना शुरू कर दी है।  क्योंकि आने वाले समय में बोतल बंद पानी सॉफ्ट ड्रिंक ग्रोसरी जैसे प्रोडक्शन की मांग तेजी से बढ़ाने वाली है। इसके अलावा एफएमसीजी कंपनियों और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर वाली कंपनियों के पास भी कई मौके है।  जो इसे भुनाने में लगी हुई है। साथ ही छोटे बिजनेस करने वालों के लिए भी बड़ा फायदा बन रहा है। फूल माला और मूर्तियों से लेकर  लोग अपना कारोबार जमाने में लगे हैं। इसके साथ ही लाखों लोगों को रोजगार मिलने के भी अवसर खुलेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

जोखिम नहीं, मुनाफा तय: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में ₹1 लाख पर ₹44,995 ब्याज, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती महंगाई और बैंकों की घटती एफडी ब्याज दरों के बीच डाकघर की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम निवेशकों के लिए राहत...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...