back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा ‘चंद्रयान में भरकर चांद पर भेज देंगे कांग्रेस को…, जानें पूरा मामला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को जबलपुर पहुंचे, यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जन आशीर्वाद का मतलब है कि लोगों को जोड़कर उनसे आशीर्वाद लें।

जबलपुर, रफ्तार डेस्क, हि.स.। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को जबलपुर पहुंचे, यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जन आशीर्वाद का मतलब है कि लोगों को जोड़कर उनसे आशीर्वाद लें। लोगों को मध्य प्रदेश के विकास के बारे में बताना चाहिए । सनातन के सामने चैलेंज आया है उसके बारे में लोगों को बताना चाहिए।| देश में जो हिंदुओं खिलाफ माहौल दे रहे उसके बारे में लोगों को बताना चाहिए। सरमा ने तंज कसते हुए कहा कांग्रेस को चांद पर भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गनीमन है कि इसरो ने ठीक समय पर चंद्रयान बना दिया है। हम उसमें बैठाकर पूरी कांग्रेस को चांद पर भेज देंगे, वहीं जाकर सरकार बनाओ, वहीं जाकर बैन-वैन लगाओ कोई प्रॉब्लम नहीं।

कमलनाथ को बताया थका चेहरा

प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी के माहौल को देखते हुए पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि लोगों को विकास से मतलब है। इस से मतलब नहीं कि मुख्यमंत्री कौन है कौन नहीं। कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा उनसे थका हुआ चेहरा और कौन सा दूसरा है। अभी कमलनाथ और शिवराज जी को एक मंच पर खड़ा कर दिया जाए जनता खुद देखकर समझ जाएगी किसका चेहरा थका हुआ है।

चुनाव के बाद मध्यप्रदेश का और होगा विकास

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चुनाव के बाद मध्य प्रदेश का और विकास होगा। देश में इस समय जो माहौल बनाने हुआ है उसमें यदि गलती से भी कांग्रेसी आ गई तो तमिलनाडु में जो हो रहा है जो पूरे देश में फैल जाएगा। जब से यह गठबंधन बना है तब से देश में हिंदू के खिलाफ एक माहौल बना दिया है ।

जीडीपी पर है हमारा फोकस

मध्य प्रदेश कर्ज के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि हमें जीडीपी पर फोकस करना है मध्य प्रदेश का जीडीपी तेरा लाख है जहां जीडीपी बड़ा होता है वहां पर कुछ प्रतिशत कर्ज कोई मायने नहीं रखता। शिवराज जी लाडली बहना योजना के माध्यम से करोड़ों मातृशक्ति का आशीर्वाद ले लिया है।

मीडिया प्रतिबंध पर कांग्रेस को दिलाया 1975 का इतिहास

इंडिया गठबंधन के कुछ मीडिया एंकर पर प्रतिबंध के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका इतिहास पुराना है यह 1975 मैं यह कर चुके हैं। यदि भूल से कांग्रेसी सरकार आ गई तो मीडिया को ऐसे ही सेंसर कर देगी। इसरो ने चंद्रयान सही समय पर बना लिया पूरी कांग्रेस पार्टी को वही भेज देंगे | मीडिया का बाय काट करना बच्चों जैसा है जैसे बच्चों का झगड़ा हो जाता है और आपस में कट्टी कर लेते हैं। उसी प्रकार उनका हाल है।

राहुल के इंस्पिरेशन के कारण स्टालिन दे रहे बयान

मध्य प्रदेश में चुनाव होता है तो वे महाकाल में जाकर दिखावा कर हिंदू वोट मांगते हैं पर वही लोग सावन माह में मटन बनाते और खाते हैं। जब से राहुल गांधी का इंस्पिरेशन मिला है खड़गे और स्टालिन हिंदुओं के खिलाफ बयान दे रहे हैं । यदि कांग्रेस चाहती है कि यह राष्ट्र सनातन की पृष्ठभूमि में रहे तो राहुल गांधी तुरंत वहां जाएं और स्टालिन को बोले कि आप हिंदू के खिलाफ बयान वापस ले । नहीं तो हम आप से समर्थन वापस लेंगे क्या राहुल गांधी ऐसा कर सकते हैं। हमने तो राम मंदिर बना कर दिखा दिया आप एक काम करके दिखाओ। ऐसा ही बयान गठबंधन का कोई व्यक्ति मुसलमानों के खिलाफ देता तो तुरंत उसको गठबंधन से बाहर कर दिया जाता। यह कांग्रेसका दोहरा मापदंड है इन बयानों को लेकर देश में पूरा का पूरा हिंदुओं पर ही आक्रमण है। यही बयान यदि किसी दूसरे धर्म के बारे में बोले जाते तो सर तन से जुदा होने वाली बात होने लगती परंतु हिंदू सहनशील है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल अजय विश्नोई अशोक रोहाणी प्रभात साहू मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...