back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anantnag Encounter: छुपे आतंकवादियों पर सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार, बरसाये जा रहे बम, भागते दिखे आतंकी

Anantnag Encounter: पहाड़ी पर घने पेड़ों की ओट में बनी प्राकृतिक गुफा में आतंकियों और उनके ठिकाने पर राकेट लांचर और हेक्साकॉप्टर ड्रोन से बम दागे जा रहे हैं।

अनंतनाग, हि.स.। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के कोकरनाग के जंगल में छुपे आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने बड़ा प्रहार शुरू कर दिया है। पहाड़ी पर घने पेड़ों की ओट में बनी प्राकृतिक गुफा में आतंकियों और उनके ठिकाने पर राकेट लांचर और हेक्साकॉप्टर ड्रोन से बम दागे जा रहे हैं। इस दौरान दहशतगर्दों पर नजर रखने के लिए हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। शनिवार को अनंतनाग मुठभेड़ का चौथा दिन है।

ड्रोन बम से हो रही बमबारी

इस बीच एक वीडियो क्लिपिंग सामने आई है। इसमें ड्रोन से बमबारी की जा रही है। घबराये कुछ आतंकी ठिकाने से निकलकर भागते दिख रहे हैं। गोलीबारी की आवाज भी सुनाई पड़ रही है। सुरक्षा बलों ने पहाड़ी के पीछे की बस्ती को भी घेर लिया है। इसका मकसद आतंकवादियों को बस्ती में घुसने से रोकना है। साथ ही बस्ती के आसपास हर वाहन को रोककर जांच की जा रही है। बस्ती में सुरक्षा बलों ने डॉग स्क्वायड की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया है। सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है। इस पहाड़ी पर चारों ओर घने पेड़ और झाड़ियां हैं। पहाड़ी पर मौजूद प्राकृतिक गुफाएं आतंकियों के लिए बंकर का काम कर रही हैं।

2020 के बाद अब तक की लंबी मुठभेड़

चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, विक्टर फोर्स के कमांडर मेजर जनरल बलवीर सिंह और जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह मौके पर हैं और इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं।यह मुठभेड़ वर्ष 2020 के बाद से कश्मीर में अब तक की यह सबसे लंबी मुठभेड़ है। बुधवार सुबह शुरू हुई अनंतनाग मुठभेड़ में अब तक सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी मुजम्मिल हुमायूं और एक जवान का सर्वोच्च बलिदान हो चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एम एम नरवणे की सुरक्षा को लेकर संजय राउत को सता रही है चिंता, कहा- सेना प्रमुख के साथ क्या होगा कहना मुश्किल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत हमेशा अपने आक्रामक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵