नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। असम के करीमगंज में एक माता पिता ने अपने बेटे की इतनी बुरी तरह से पिटाई की कि उसकी हत्या कर दी। इस आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मानसिक तौर पर बीमार था लड़का
दरअसल जिस लड़के की हत्या की गई है वो मानसिक रूप से बीमार था। उसका शव तालाब में तैरता हुआ मिला है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें माता-पिता उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
लड़के ने घर में आग लगाने की कोशिश की थी
मरनेवाले लड़के की पहचान सुहैल अहमद के रूप में हुई है। लंबे समय से वो अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। उसके बर्ताव से माता पिता तंग आ गए थे। लड़के ने अपने घर में आग लगाने की कोशिश की थी जिसके बाद माता-पिता ने उसकी पिटाई की।
माता-पिता का कहना है वीडियो पुराना है
घटना के तुरंत बाद शव तालाब में मिला। लड़के के माता-पिता का कहना है कि यह वीडियो पुराना है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़के की पीट-पीटकर हत्या की गई है। इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in




