
भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार, रतलाम व इंदौर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा राजनगर, गुन्नौर और पवई, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बुरहानपुर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी एवं श्योपुर जिले की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।
इन जगहों पर रहा दौरा
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान प्रातः 11 बजे धार की मनावर विधानसभा में, दोपहर 12.05 बजे धार की गंधवानी विधानसभा में, दोपहर 13.10 बजे सरदारपुर विधानसभा में, दोपहर 2.15 बजे रतलाम में, शाम 5.15 बजे धार विधानसभा में, शाम 6.30 बजे इंदौर की डॉ. अंबेडकर नगर (महू) विधानसभा में, शाम 7.30 बजे इंदौर की राउ विधानसभा में, रात्रि 8.30 बजे इंदौर-5 विधानसभा में, रात्रि 9.20 बजे इंदौर-3 विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रम एवं जनसभा को संबोधित किया।
BJP नेताओं का लगा तांता
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रातः 11 बजे राजनगर पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। दोपहर 2.15 बजे गुन्नौर की मंडल बैठक में भाग लिया। शर्मा शाम 4.15 बजे पवई और शाम 7 बजे बहोरीबंद में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
रार्ष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दोपहर 12.30 बजे बुरहानपुर विधानसभा में रोड शो व जनसभा को संबोधित किया। जिसके पश्चात दोपहर 3.00 बजे नेपानगर विधानसभा के ग्राम दरियापुर में जनसभा को संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी स्थानीय कार्यक्रमों में लिया भाग
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 12.30 बजे शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा के करेरा में, दोपहर 1.35 बजे करैरा के सिरसोद गांव में, दोपहर 1.45 बजे पिछोर विधानसभा के मानपुरा में, दोपहर 2.00 बजे बोंटी में, दोपहर 2.15 बजे पागरा में, दोपहार 2.30 बजे ताला में, दोपहर 2.40 बजे बदरवाद में, दोपहर 2.55 बजे पिछोर में, शाम 4.05 बजे श्योपुर विधानसभा में एवं शाम 7.20 बजे ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in