MP Election: MP में लगा बीजेपी दिग्गज नेताओं का जमघट, चुनावी प्रचार मैदान में पार्टी के स्टार प्रचारक

Bhopal: BJP के वरिष्ठ नेता आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM शिवराज सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह तोमर, विष्णुदत्त शर्मा, ज्योतिरादित्य, अर्जुन मुंडा, रवि किशन।
Madhya Pradesh Assembly Election
Madhya Pradesh Assembly ElectionRaftaar.in

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ग्वालियर ग्रामीण एवं रायसेन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली, रीवा, सतना व भोपाल, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शिवपुरी, दतिया, श्योपुर व मुरैना, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा झाबुआ, धार, इंदौर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर, दतिया, भिण्ड, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रायसेन, सांसद रवि किशन अनूपपुर, उमरिया, जबलपुर केंट जिले की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 3.00 बजे ग्वालियर ग्रामीण में आमसभा एवं शाम 5.30 बजे रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा के सतलापुर में सभा को संबोधित करेंगे।

CM शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री चौहान प्रातः 11.00 बजे सिगरौली के देवसर विधानसभा में, दोपहर 12.20 बजे रीवा के त्योंथर विधानसभा में, दोपहर 1.25 बजे सेमारिया में, दोपहर 2.25 बजे रीवा में, दोपहर 3ः35 बजे रीवा के गुढ में, शाम 4.40 बजे सतना की अमरपाटन विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों एवं जनसभाओं को संबोधित करेंगे एवं शाम 7.40 बजे भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के अंबेडकर जयंती मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रातः 10.30 बजे शिवपुरी के करेरा, दोपहर 12 बजे दतिया के सेवढ़ा, दोपहर 1.25 बजे श्योपुर के विजयपुर विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रातः 10 बजे जोबट विधानसभा, दोपहर 12 बजे झाबुआ विधानसभा के अंबा पैलेस, दोपहर 2 बजे सरदारपुर विधानसभा, शाम 4 बजे धार विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे इंदौर-3 विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक एवं जनसंपर्क करने के पश्चात् माहेश्वरी समाज की बैठक को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रातः 10.50 बजे ग्वालियर जिले के भीतरवार विधानसभा के अंतरी, दोपहर 12 बजे दतिया, दोपहर 1.10 बजे भाण्डेर, दोपहर 2.25 बजे सेवढा, दोपहर 3.35 बजे भिण्ड के लहार, शाम 6.40 बजे अटेर, सायं 7.30 बजे मेहगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा प्रातः 11.45 बजे रायसेन की सॉची विधानसभा, दोपहर 12.10 बजे सॉची विधानसभा के वसादेही एवं दोपहर 1.20 बजे देहरी में रथसभा को संबोधित करेंगे। उसके पश्चात दोपहर 2.45 बजे सॉची विधानसभा के रसीदपुर में नुक्कडसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.00 बजे सॉची विधानसभा के सूर्यवरू में रथसभा को संबोधित करने के पश्चात शाम 5.45 बजे सॉची विधानसभा के मुढियाखेडा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सांसद रवि किशन

इसी प्रकार सांसद रवि किशन प्रातः 11 बजे अनूपपुर जिले के जामना में सम्मेलन एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.20 बजे कोतमा विधानसभा के ग्राम राजनगर, दोपहर 3.45 बजे उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा के पाली, शाम 5.15 बजे जबलपुर केंट में में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि 8 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in