back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विफल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा : भाजपा

त्रिवेदी ने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह राजनीतिक यात्रा थी। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस राहुल गांधी को विपक्ष के सबसे मजबूत नेता के रूप में पेश करने का प्रयास कर रही थीI

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को पूरी तरह विफल बताया है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में भारत तोड़ो की सोच रखने वाले शामिल रहे हैं। इस यात्रा को विपक्षी नेताओं का भी साथ नहीं मिला है। इसलिए यह यात्रा पूरी तरह फेल रही है।

राजनीतिक थी यह यात्रा

त्रिवेदी ने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह राजनीतिक यात्रा थी। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस राहुल गांधी को विपक्ष के सबसे मजबूत नेता के रूप में पेश करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन इस यात्रा को विपक्षी दलों का न तो सहयोग मिला न ही समर्थन मिल पाया। यात्रा की शुरुआत से ही ऐसे लोग जुड़े हैं जो भारत को टुकड़े-टुकड़े करने की बात कह चुके हैं।

विवादित लोगों का मिला साथ

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विवादित कैथलिक पादरी जार्ज पोनैय्या से तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में मुलाकात की। ये वही पादरी थे जिन्होंने हिन्दू धर्म को अपमानित किया था। राहुल ने यात्रा के दौरान एसपी उदय कुमार से मुलाकात की जिन्होंने तमिल पृथकता का बयान दिया था। राहुल गांधी यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार जैसे व्यक्ति को साथ लेकर चले जिन्होंने भारत के टुकड़े-टुकड़े की बात की थी।

कांग्रेस की सोच पर उठाया सवाल

त्रिवेदी ने कहा कि अगर राहुल गांधी आज कश्मीर में झंडा फहराने में सफल हो रहे हैं तो सिर्फ इसलिए क्योंकि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2019 में कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया था। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने देश की सेना के शौर्य पर सवाल उठाए। इससे पता चलता है कि कांग्रेस की असल सोच कैसी है। उल्लेखनीय है कि आज भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में समाप्त हुई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने यहां झंडा फहराया और एक जनसभा को संबोधित किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵