दिल्ली भाजपा के नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी गंगा दशहरा की बधाई
दिल्ली भाजपा के नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी गंगा दशहरा की बधाई

दिल्ली भाजपा के नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी गंगा दशहरा की बधाई

नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.) । दिल्ली भाजपा के नेताओं ने सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्विटर पर लिखा कि आप सभी को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। गंगा मइया सभी का कल्याण करें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने ट्वीट कर लिखा कि आप सभी को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश सिंह वर्मा और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ट्वीट कर लिखा कि आप सभी को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश महासचिव राजेश भाटिया ने ट्वीट कर लिखा कि आप सभी को गंगा दशहरा स्नान पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आज ही के दिन माता गंगा का धरती पर हस्त नक्षत्र में अवतरण हुआ। भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी नीलकांत बख्शी ने ट्वीट कर लिखा कि इस दिन भागीरथ की तपस्या से गंगा माता ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को धरती पर अवरित हुईंं। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in