कांग्रेस पर हमलावर हुई भाजपा, कहा- पूरे देश में NRC लागू करना समय की मांग

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बेंगलुरु में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि कल जारी घोषणापत्र में कुछ ऐतिहासिक घोषणा करने के लिए मैं कर्नाटक भाजपा की सराहना करता हूं
कांग्रेस पर हमलावर हुई भाजपा, कहा- पूरे देश में NRC लागू करना समय की मांग

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भाजपा के जारी घोषणा पत्र में यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बेंगलुरु में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि कल जारी घोषणापत्र में कुछ ऐतिहासिक घोषणा करने के लिए मैं कर्नाटक भाजपा की सराहना करता हूं। इस देश में समान नागरिक संहिता को लागू करने की घोषणा या प्रतिबद्धता लैंगिक न्याय सुनिश्चित करने और मुस्लिम महिलाओं के समान अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगी।

पूरे देश में एनआरसी की मांग

कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही पार्टियों ने घोषणा पत्र जारी किया है। इसी क्रम में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कर्नाटक बीजेपी ने एक बहुत ही साहसिक प्रतिबद्धता जताई है और मुझे यकीन है कि बीजेपी कर्नाटक का ये घोषणापत्र या प्रतिबद्धता पूरे देश में यूसीसी के कार्यान्वयन की राष्ट्रव्यापी मांग की शुरुआत करेगी। राष्ट्रव्यापी एनआरसी समय की मांग है। बता दें कि कर्नाटक चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में तैयारी दिख रही है। भाजपा जहां अपने सभी सीनियर लीडर का रोड शो और रैली करवा कर जनता को अपने पक्ष में करने में जुटी है वहीं कांग्रेस भी इसी क्रम में खड़गे राहुल सरीखे नेताओं से अपने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा रहे हैं। यह भी बताते चले कि कांग्रेस राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के बाद से उत्साह है। अब देखना होगा कि जनता किस पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर राजतिलक करती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in