नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा की 3 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें गुजरात से दो और पश्चिम बंगाल से एक नाम शामिल है। पार्टी महासचिव अरुण कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आगामी चुनाव के लिए बाबूभाई जेसंगभाई देसाई (गुजरात) से, केसरीवेवसिंह ज़ला (गुजरात) से और अनंत महाराज (पश्चिम बंगाल) से उम्मीदवार होंगे।
बता दें कि राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान होंगे और उसी दिन नतीजे आएंगे।




