back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा ने ‘आप’ पर लगाया 500 करोड़ के घोटाले का आरोप, कहा- महिलाओं के लिए ‘AAP’ की चिंता बनावटी

रामवीर सिंह बिधूड़ी के आरोप के अनुसार, दिल्ली सरकार ने टैक्सियों और बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन अनिवार्य किया, जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपए की हेरफेर की गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग में 500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। डीटीसी बस में लगने वाले पैनिक बटन को लेकर घोटाले का आरोप है। रामवीर सिंह बिधूड़ी के आरोप के अनुसार, दिल्ली सरकार ने टैक्सियों और बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन अनिवार्य किया, जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपए की हेरफेर की गई है, जबकि परिवहन विभाग ने आज तक कोई कॉल सेंटर तक नहीं बनाया है।

महिलाओं के लिए ‘AAP’ की चिंता बनावटी

भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले को उठाते हुए कहा, “दिल्ली सरकार यह प्रचार कर रही थी कि वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत चिंतित है, लेकिन अब पता चल गया है कि उनकी चिंता कितनी बनावटी और झूठी थी। 2019 में पैनिक बटन लगाने की शुरुआत की गई थी। दिल्ली के बस वालों से 22000 रुपए प्रति वर्ष और टैक्सी वालों से 9000 रुपए प्रति वर्ष लेने का फैसला हुआ। चार साल से यह राशि लगातार वसूली जा रही है।”

‘AAP’ पर लगाया 500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

रामवीर सिंह बिधूड़ी के मुताबिक, दिल्ली में लगभग 10 हजार बसें हैं, इस हिसाब से 22 करोड़ रुपये इन बस वालों से वसूला जा रहा है, वहीं प्रदेश में एक लाख 12 हजार टैक्सियां रजिस्टर्ड हैं, हर टैक्सी से 9000 रुपए के हिसाब से कुल राशि 100 करोड़ 80 लाख रुपए होती है। इस तरीके से में पैनिक बटन के नाम पर पांच साल लगभग 500 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵