कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के राशन वितरण को भाजपा ने बताया नौटंकी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के राशन वितरण को भाजपा ने बताया नौटंकी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के राशन वितरण को भाजपा ने बताया नौटंकी

हरिद्वार,12 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के हरिद्वार में लॉकडाउन अवधि समाप्त होने के बाद राशन वितरण कार्यक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष डाॅ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि पूरे लॉकडाउन अवधि में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के सभी नेता आइसोलेशन में रहे हैं और आज जब लॉकडाउन खत्म हो गया है, तब वह आइसोलेशन से बाहर आकर राशन वितरण का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हरिद्वार की जनता राशन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रही थी, तब इनका कोई अता पता नहीं था और इनके नेता ढूंढे नहीं मिल रहे थे। चौहाने ने कहा कि उत्तराखंड में प्रवासी उत्तराखंडियों के हरिद्वार आगमन के दौरान भी यह सभी भूमिगत थे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार कांग्रेस के सभी नेता राशन वितरण का नाटक कर रहे हैं। जिला महामंत्री विकास तिवारी और आदेश सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की इस नौटंकी से कुछ होने वाला नहीं है। प्रदेश का आम आदमी कांग्रेस की असलियत से अच्छी तरह वाकिफ है। जब विपत्ति का समय था, तब भी यह कोरी बयानबाजी कर रहे थे। लॉकडाउन खुलने पर अब इस तरह का नाटक करना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लॉकडाउन प्रारंभ होने से लेकर आज तक पूरी ताकत के साथ कोरोना महामारी के दौरान लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक लगातार लोगों के बीच रहे है। राशन वितरण कार्यक्रम से कांग्रेस और उनके नेताओं की कलई खुल गई है। कांग्रेस नेताओं को जनता से माफी मांगनी चाहिए। बैठक में जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, जिला मंत्री आशु चौधरी, ललित मोहन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सरदार सिरमौर सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, मंडल अध्यक्ष अमरीश सैनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.