back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीजापुर : बाघ की खाल तस्करी में कांग्रेस नेता शामिल जिसे बचा रही सरकार : महेश गागड़ा

बीजापुर, 13 मार्च (हि.स.)। बाघ की खाल तस्करी में पुलिसकर्मियों के शामिल होने पर भाजपा के पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार में जिले में वन्य जीवों का अवैध शिकार और उसकी तस्करी निर्बाध रूप से किये जा रहे हैं । उन्होंने तस्करी के मामले में कुछ कांग्रेस के नेताओं के तार जुड़े होने का भी आरोप लगाया है, जिन्हें बचाने की कोशिश प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है। पुलिस केवल दिखावें के नाम पर कार्रवाई कर रही है। गागड़ा ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होने कहा कि वन्य जीवों का अवैध शिकार और उसकी तस्करी पर अंकुश लगाने में कांग्रेस सरकार व वन अमला नाकाम है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस के जवान तस्करी में संलग्न हैं, इससे लगता है कि एक संगठित गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...