back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के बांका में कांवरियों से भरी पिकअप पलटी, 19 घायल, 5 की हालत गंभीर

बिहार के बांका जिले में बीजीखोरबा मोड़ के समीप बीती रात कांवरियों से भारी पीकअप वैन पलट गई । इस पिकअप में बहुत से लोग सवार थे, जिसमें से तकरीबन 19 लोग घायल हो गए हैं ।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क ।  बीती रात बांका में झारखंड के देवघर से पूजा कर के लौट रहे कांवरिया से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस के मुताबिक सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग के बीजीखोरबा मोड़ के पास कांवरिया से भरा पिकअप अनियंत्रित हो गाया । पिकअप के अनियंत्रित होने के कारण पिकअप में सवार करीब 19 कांवरिया घायल हो गए तथा पांच गंभीर हालत में हैं ।

सभी घायल कांवरियां को पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ति कराया है। जबकि पांच गंभीर रुप से घायल कांवरियां को बेहतर इलाज के लिए बांका एसडीएसआर अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीकअप में सवार सभी कांवरियां दरभंगा जिले के निवासी है। माघ मास में ये सभी लोग देवघर स्थित बाबाधाम से पूजाकर के लौट रहे थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵