back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NDA vs ‘INDIA’: बेंगलुरू में हुई विपक्षी बैठक की बड़ी बातें, जानिए किस नेता ने क्या कहा?

NDA vs ‘INDIA’: बेंगलुरू में विपक्षी एकता का दो दिनों का मंथन हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताया की गठबंधन का नया नाम होगा ‘INDIA’। जानिए अन्य नेताओं ने क्या कुछ कहा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। बेंगलुरू में विपक्षी एकता का दो दिनों का मंथन हुआ। इस बैठक में गठबंधन का नया नाम दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया की गठबंधन का नया नाम होगा ‘INDIA’(Indian National Developmental Inclusive Alliance)। उन्होंने बताया की इस बैठक में 26 पार्टियां शामिल हुईं। साथ ही अगली बैठक मुंबई में होगी। आइए आपको बताते हैं कि किस नेता ने क्या बयान दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें.. 

· मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम यहां कुछ बनने के लिए इकट्ठे नहीं हुए हैं। हमारा मकसद देश को बचाने के लिए अहम फैसले करना है। खरगे ने ये भी बताया कि विपक्षी गठबंधन का सचिवालय दिल्ली से काम करेगा। 

· पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में राहुल गांधी का नाम लिया। उन्होंने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राहुल गांधी हमारे पसंदीदा नेता हैं।

· ममता बनर्जी ने कहा कि देश के लोगों की जिंदगी खतरे में है। सरकार का एक ही काम है- सरकार बेचना और सरकार खरीदना!  ममता ने कहा कि क्या आप INDIA को चैलेंज कर सकते हैं?

· ममता बनर्जी ने कहा कि INDIA को बचाना है, देश को बचाना है। लोकतंत्र को खरीदने का सौदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंडिया जीतेगा और भाजपा हारेगी। 

· दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के पास मौका था, लेकिन नौ सालों में उन्होंने हर क्षेत्र को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन्होंने सब कुछ बेच दिया। आज देश में हर आदमी दुखी है। 26 पार्टियां अपने लिए नहीं देश के लिए एकजुट हुए हैं।

· राहुल गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक के बाद कहा कि लड़ाई भाजपा की विचारधारा और उनकी सोच के खिलाफ है। वो देश पर हमला कर रहे हैं। बेरोजगारी फैल रही है। देश का सारा धन कुछ लोगों के हाथ में जा रहा है।

· राहुल गांधी ने बैठक के बाद कहा कि ये लड़ाई विपक्ष और बीजेपी के बीच नहीं है। ये देश की लड़ाई है। इसलिए गठबंधन का नाम INDIA नाम रखा गया। लड़ाई  NDA और INDIA के बीच है। सबको पता है कि जब कोई INDIA के खिलाफ खड़ा होता है तो जीत किसकी होगी।

खरगे ने NDA पर कसा तंज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र और संविधान को बर्बाद करना चाहती है। वो विपक्षी दलों के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। एनडीए बैठक पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, मोदी 30 दलों की NDA बैठक बुला रहे हैं। मुझे नहीं पता इतनी पार्टियां पंजीकृत भी हैं या नहीं। पहले उन्हें सहयोगियों की परवाह नहीं थी अब उनके अध्यक्ष हर राज्य में घूम रहे हैं। उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी विपक्षी एकता से डर गए हैं।

विपक्ष की बैठक में शामिल हुए ये 26 दल
विपक्षी गठबंधन में 1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), आम आदमी पार्टी (AAP), जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना (यूबीटी), समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), अपना दल (कमेरावादी), जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके), विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके), कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (केएमडीके), मणिथनेय मक्कल काची (एमएमके), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), केरल कांग्रेस (एम) और केरल कांग्रेस (जोसेफ) शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...