Pragati Maidan Loot: दिल्ली प्रगति मैदान टनल लूट मामले में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 7 लोग गिरफ्तार

Delhi Pragati Maidan Loot: राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 24 जून की सुबह हुई लूट के मामले से जुड़े 7 लोगों को दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।
Delhi Pragati Maidan Loot
Delhi Pragati Maidan Loot

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 24 जून की सुबह हुई लूट के मामले से आज दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने पर्दा उठा दिया है। दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस लूट के बारे में विस्तार से बताया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस घटना से जुड़े 7 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है वहीं उनके पास से 5 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। इन आरोपियों में एक डिलीवरी बॉय, एक हजामत बनाने वाला, एक सब्जी वाला और एक मैकेनिक शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर पहले कुछ दिन रेकी की थी और फिर 24 जून का दिन चुन कर वारदात को अंजाम दिया।

सात लोगों को किया गया गिरफ्तार

राजधानी के प्रगति मैदान इलाके में 24 जून की सुबह हुई लूट की घटना की सीसीटीवी फुटेज दो दिन बाद 26 जून को सामने आया। फुटेज वायरल होते ही प्रशासन चौकन्ना हो गया। हालांकि, इस घटना पर सत्ता में बैठे लोगो के बीच खूब हंगामा हुआ। क्योंकि यह घटना एक तरफ जहां पॉश इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही थी तो वहीं दूसरी तरफ व्यापारी वर्ग के जेहन में डर पैदा कर रही थी। एलजी तक मामले की शिकायत पहुंची और पुलिस की ओर से 48 घंटे से भी अधिक लंबी चली छापेमारी अभियान में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में क्राइम ब्रांच ने 5 लोगों को गिरफ़्तार किया है, 2 लोगों को दिल्ली पुलिस नॉर्थ ज़िले और नई दिल्ली ज़िले की टीम ने पूर्वी उत्तर प्रदेश से गिरफ़्तार किया है। दिल्ली पहुंचने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। इनमें से दो संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी तो 26 जून की रात तक ही हो गई थी, बाकी अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाबत जानकारी 27 जून को मिली।

उस्मान ने रची लूट की पूरी प्लानिंग

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच सीपी रविंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रगति मैदान टनल लूट में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके पास से 5 लाख रुपये भी बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने आगे बताया कि लूट की पूरी प्लानिंग बुराड़ी के रहने वाले 25 वर्षीय उस्मान ने रची थी। उसने इसके लिए अपने रिश्तेदार इरफान को भी इस काम में शामिल कर लिया था। यही नहीं उस्मान ने और भी लोगों को अपनी लूट वाली प्लानिंग का हिस्सा बनाया था। इसके लिए उसने यूपी के बागपत और लोनी से लोगों को शामिल किया था।

Related Stories

No stories found.