Bhupesh Sarkar has lost half his time in self-obsession, now do some work: Dr. Raman
Bhupesh Sarkar has lost half his time in self-obsession, now do some work: Dr. Raman

भूपेश सरकार आधा समय आत्‍ममुग्‍धता में न‍िकल गया, अब तो कुछ काम कीज‍िए : डॉ. रमन

रायपुर, 09 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस काे किसानों से धान खरीद, धान की लिमिट व फूड प्रोसेसिंग कारखाना लगाने का वादा याद दिलाते हुए शनिवार को ट्वीट कर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में राहुल गांधी के द्वारा किए गए वादे का वीडियो क्लिपिंग जारी कर याद दिलाया। जिसमें उन्होंने किसानों से धान खरीद समर्थन मूल्य पर करने के साथ-साथ हर जिले व हर ब्लॉक में फूड प्रोसेसिंग कारखाना लगाने का वादा किया था। उन्होंने ट्वीट में कहा कि राहुल गांधी ने किसानों से 2500 रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीद, 15 क्विंटल की सीमा समाप्त करने व हर जिले व ब्लॉक में फूड प्रोसेसिंग कारखाना लगाने को कहा था। भूपेश सरकार का आधा समय आत्ममुग्धता में निकल गया। उन्होंने भूपेश सरकार को वादा याद दिलाते हुए कहा कि अब ताे कुछ काम कीजिए। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in