भिवानी, एजेंसी। स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ ने गुरुवार को हुडा के अधिकारियों के साथ गुरुवार को भिवानी के हुडडा पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क की टूटी दीवारों व रेलिंग देखकर हैरानी जताई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को पार्क के दुरुस्तीकरण व हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के निर्देश दिए ताकि पेड़ पौधों की अधिकता के चलते ऑक्सीजन का लेवल भी बढ़ाया जा सके।
इस दौरान विधायक सर्राफ ने पार्क में एक पौधा भी रोपित किया
इस दौरान विधायक ने वहां पर सैर सपाटे के लिए पहुंचे लोगों से बातचीत की और उनसे पार्क में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान विधायक सर्राफ ने पार्क में एक पौधा भी रोपित किया। इस बारे में हुड्डा प्रशासक व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि गुरुवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने पार्क का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए हैं।




