लॉकडाउन: आज से डीडी भारती पर 'महाभारत' और डीडी नेशनल पर 'रामायण' का हो रहा है प्रसारण

लॉकडाउन: आज से डीडी भारती पर 'महाभारत' और डीडी नेशनल पर 'रामायण' का हो रहा है प्रसारण

मोनिका शेखर लॉकडाउन के दौरान लोगों की मांग पर सरकार ने 'रामायण' के बाद अब 'महाभारत' का फिर से प्रसारण करने का फैसला लिया है। दोनों सीरियल दूरदर्शन पर आज से प्रसारित हो रहा है। 'रामायण' और 'महाभारत' दिन में दो बार प्रसारित होगा। 'रामायण' दूरदर्शन नेशनल पर सुबह 9 बजे और रात 9 बजे प्रसारित किया जा रहा है, वहीं 'महाभारत' का प्रसारण डीडी भारती पर दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे से हो रहा है। इसकी जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी। जावड़ेकर ने ने ट्विटर पर लिखा-'आज सुबह 9.00 बजे और रात 9.00 बजे देखना न भूले 'रामायण' डीडी नेशनल पर। आज दोपहर 12.00 बजे और शाम 7.00 बजे देखना न भूले 'महाभारत' डीडी भारती पर। अगर आपके यहां यह दोनों चैनल नहीं आते हैं तो अपने केबल ऑपरेटर से संपर्क करे। केबल ऑपरेटर को यह दोनों चैनल देना अनिवार्य है।' रामानंद सागर के 'रामायण' में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई है। यह सीरियल 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक चली। वहीं बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में नितीश भारद्वाज कृष्ण और रूपा गांगुली द्रौपदी की भूमिका निभाई और गजेन्द्र चौहान, प्रवीण कुमार, अर्जुन, समीर चित्रे और संजीव चित्रे पांडवों के रूप में नजर आए तो पुनीत इस्सर ने दुर्योधन की भूमिका निभाई। यह सीरियल 2 अक्टूबर 1988 से 24 जून 1990 तक चला। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in